मास्क नही पहनने वालों के विरुद्ध की गई कार्यवाही, काटे गए चालान।

तखतपुर

ब्यूरो –

कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मास्क के उपयोग को लेकर सख्ती जारी है।बड़े शहरों के बाद अब छोटे नगरों और कस्बो में भी मास्क नही लगाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही किया जाना शुरू हो गया है। आज तखतपुर के मोढ़े मार्ग और मंडी चौक में पुलिस ने मास्क नही लगाने वालों को रोककर समझाया और कई लोगो से जुर्माना भी वसूल किया गया।

तखतपुर पुलिस के द्वारा आज मास्क नही पहनने वालो और शासन के निर्देशों की अवहेलना करने वालो ले विरुद्ध अभियान चलाया गया।इसके तहत तखतपुर के मोढ़े मार्ग और मंडी चौक के पास मास्क नही लगाने वालों को समझाइश दी गयी और कई लोगोंपर जुर्माना भी लगाया गया।मास्क नही लगाने वाले अधिकांश लोगों के पास जुर्माना चुकाने के लिए पैसे नही होनेके कारण समझाइश देकर छोड़ा गया।वही जिनके पास पैसे थे उनसे जुर्माना वसूल किया गया।ज्ञातव्य है कि छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना अनिवार्य कर दिया है।साथ ही मास्क नही लगाने वालों को पांच सौ रुपये जुर्माना लगाने के लिए भी आदेश किया है।कोरोना के बढ़ते मामलों और बढ़ती मृत्यु दर के लगातार समाचार में आने और सरकार के लगातार प्रचार प्रसार करने के बाद भी आम जनता अभी भी कोरोना को लेकर लापरवाही बरत रहे है।विशेष कर मास्क लगाने को लेकर लोग जरा सा भी गंभीर नही दिखाई दे रहे हैं।इसी के चलते आज तखतपुर पुलिस के द्वारा मास्क नही पहनने वालो के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

जेब से निकले मास्क

शासन के लगातार जागरूकता अभियान चलाए जाने के बाद भी लोग मास्क लगाने और कोरोना से बचने के लिए गंभीर दिखाई नही दे रहे हैं।आज पुलिस द्वारा अभियान चलाए जाने के दौरान अधिकांश लोगो के पास मास्क तो थे। मगर चेहरे पर लगे होने के बजाए जेब का बोझ बढा रहे थे।जैसे ही पुलिस के जवान लोगो की मोटरसायकिल रोकते गाड़ी खड़ी करते ही मास्क जेब से निकलकर हाथ मे आ जाता ,और चालान काट रहे अफसर तक पहुंचते पहुंचते चेहरे पर लग जाता।लोगो को मास्क लगाने के लिए प्रेरित करने के लिए जनजागरूकता के कितने ही माध्यमो से अपील की जा रही है।मगर हमारी ढिठाई ही कहा जायेगा कि हम मास्क तो साथ रख रहे हैं मगर कोरोना से बचने के लिए नही चालान से बचने के लिए होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *