बिलासपुर
ब्यूरो
त्रिस्तरीय पंचायत राज चुनाव के लिए आरक्षण प्रक्रिया पूरी होने के बाद तारीखों की घोषणा हो चुकी है।उम्मीदवार अपनी अपनी दावेदारी के साथ संभावित क्षेत्र में जन संपर्क में जुट गए हैं।हालाकि की पार्टियों ने अभी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा नही की है।फिर भी जिन्हे चुनावी समर में उतरना है वे घोषणा के इंतजार में बैठने के बजाय क्षेत्र की जनता के दरवाजे पर दस्तक देना शुरू कर दिया है।बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 जुनापारा से युथ कांग्रेस के प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी की अर्धांगिनी दीपिका पुरी गोस्वामी चुनाव मैदान में उतर चुकी है।उन्होंने जुनापारा क्षेत्र की जनता का समर्थन मांगना शुरू कर दिया है।रामेश्वर पुरी गोस्वामी के राजनैतिक अनुभव और मार्गदर्शन में रणनीति बनाकर चुनावी रण में उतरी है।
बिलासपुर जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 6 से दीपिका रामेश्वर गोस्वामी ने अपना चुनावी प्रचार प्रारंभ कर दिया है।बता दें कि दीपिका गोस्वामी युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रामेश्वर पुरी गोस्वामी की पत्नी है और समान्य महिला सीट आरक्षण होने के चलते रामेश्वर स्वयं चुनाव नही लड़ सकते है।इसलिए दीपिका को चुनाव मैदान में उतारने का फैसला किया है।तात्पर्य यह कि दीपिका के चेहरे पर युवा कांग्रेस नेता स्वयं चुनाव लड़ रहे है।इस विषय को लेकर युवा नेता ने कहा कि जनता जनार्दन की सेवा सन 2007 से कर रहे हैं। अब तक त्री स्तरीय पंचायत मे संवैधानिक पद नहीं रहे ।फिर भी क्रांतिकारी की तरह जन सेवा के लिए लगातार संघर्ष किया है। बहुत से मुद्दो पर सफलता पाई है ।बिना पद के जब हम जनता के साथ होने वाले अन्याय के विरुद्ध आवाज उठाकर न्याय की लड़ाई लड़ सकते हैं।तो पद और अधिकार मिलने से जनता की सेवा और बेहतर तरीके से किया जा सकता है।में स्वयं चुनाव लड़ सकता था मगर क्षेत्र महिला वर्ग आरक्षित सीट होने के वजह से जिला सदस्य का चुनाव में अपनी पत्नि को चुनाव में लड़ाने का मन बना लिया है। संगठन में प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस के महत्वपुर्ण पद पर रहकर अपनी पहचान आम जन जन तक बना चुके रामेश्वर पुरी गोस्वामी ने पहली प्राथमिकता कांग्रेस पार्टी के तरफ से समर्पित प्रत्याशी हेतु अपना आवेदन संगठन जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी एवं पूर्व विधायक श्रीमति रश्मि आशीष सिंह से देने के बाद पार्टी का जो निर्णय होगा उसके बाद अपनी रणनीति बनाने की बात कही।
उनके समर्थक जिला पंचायत सदस्य हेतु हर हाल में लड़ने को कह रहे हैं। वैसे क्षेत्र के जनता जनार्दन रामेश्वर गोस्वामी को जनहित में लड़ने वाला क्रांतिकारी युवा कहते हैं। हर सुख दुख में जनता के साथ उनकी समस्याओं के निराकरण करने शासन प्रशासन से भीड़ जाते हैं लोगों में जननेता की छवि उभरकर रामेश्वर को दलगत राजनीति से हटकर अन्य राजनैतिक दलों के समर्थक भी मदद करने को तैयार हैं ।