केवल पटवारियों को बलि का बकरा न बनाएं, इसके पीछे के अधिकारियों पर भी हो कार्यवाही – सांसद साव

तखतपुर

ब्यूरो

प्रदेश में किसानों की स्थिति अत्यंत दयनीय है।किसान राजस्व के छोटे छोटे काम भी नही होने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है।ऐसे मामलों में पटवारियों पर कार्यवाही कर उन्हें बलि का बकरा न बनाया जाए।उन्हें भ्रष्टाचार के लिए प्रेरित और मजबूर करने वाले उच्चाधिकारियों पर भी कार्यवाही होना चाहिए।यह बात आज बिलासपुर सांसद अरुण साव ने पटवारी की प्रताड़ना से आत्महत्या करने वाले छोटू राम कैवर्त के परिवार वालो से मिलने के बाद पत्रकारों से कही।सांसद अरुण साव ने पत्रकारों से आगे कहा कि प्रदेश में अराजकता का माहौल है।राजस्व के कामो को लेकर किसान, पटवारी,आरआई और तहसीलदार के चक्कर लगाने मजबूर हो रहे है।वही दलालो के काम आसानी से हो जा रहे हैं।जबकि गरीब और भोले भाले किसान भटकने और आत्महत्या करने पर मजबूर हो रहे हैं।राजाकापा की दुखद घटना एक उदाहरण मात्र है।पूरे प्रदेश में यही हालात है।हम शासन से पीड़ित और प्रताड़ित परिवार के को 25 लाख की मुआवजा राशि एक सदस्य को नौकरी और इस घटना के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारियों के विरुद्ध भी निष्पक्ष जांच और कार्यवाही की मांग करते हैं।

सांसद अरुण साव आज राजाकापा के पटवारी प्रताड़ना से पीड़ित होकर आत्महत्या करने वाले किसान के परिवार से मिलने उनके घर गए।उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर हाल चाल जाना और अपनी संवेदनाएं व्यक्त की।उनके साथ भाजपा के जिला अध्यक्ष रामदेव कुमावत भी साथ थे।वहाँ पहुंचकर उन्होंने पीड़ित परिवार का हाल चाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।उनके बेटे ने चर्चा के दौरान सांसद को बताया कि पटवारी ने पांच हजार लेने के बाद भी पर्ची नही बनाया जिसके कारण पिता जी निराश और हताश थे।सांसद अरुण साव ने उनके दोनों बेटों को हर संभव सहायता देने की बात कही और आर्थिक सहायता राशि दिया।

सांसद अरुण साव के साथ पीड़ित परिवार से मिलने के दौरान भाजपा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दुर्गा कश्यप तखतपुर से भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक, नैन लाल साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ यादव महामंत्री, कृष्ण कुमार साहू युवा मोर्चा जिला महामंत्री तिलक देवांगन , अजय यादव अध्यक्ष भाजयुमों ,अभिजित पांडेय, अनिल यादव,सुखी राम यादव, इन्द्र कुमार, प्रमोद ठाकुर, सूर्या कश्यप, रज्जू कैवर्त अशोक गुप्ता निहाल साहू शत्रुहन यादव सहित काफी संख्या में ग्राम वासी और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *