ठगी के आरोपियों की फरारी में छिपने में मददगार अम्बिकापुर से गिरफ्तार।

मुंगेली

सदाराम कश्यप –

मुंगेली जिले के जरहगांव थाना क्षेत्र में ठगी कर फरार आरोपियों की हर प्रकार से मदद करने वाले को पुलिस ने अम्बिकापुर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार किया गया व्यक्ति पर आरोपियों को छिपाने और उन्हें आर्थिक रूप से मदद कर आरोपियों को पुलिस की पकड़ में आने से बचा रहा था।

जरहगांव पुलिस ने 2019 में ठगी के मामले में फरार की मदद करने वाले अनुज गुप्ता पिता स्व रामनिवास गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार आरोपीगण प्रियंका लहरे, अतुल राठौर, शैलेन्द्र लहरे,श्रीमती शशि लहरे पर दुर्ग रायपुर और मुंगेली जिले के थानों में अलग अलग ठगी के प्रकरण दर्ज है।जिनमे से जारहागांव थाना क्षेत्र मे रायपुर निवासी पीयूष और अभिषेक गाजवलार द्वारा दर्ज कराए गए ठगी के मामले है।जिन्होंने प्रकरण दर्ज कराते बताया था कि उनके साथ उपरोक्त आरोपीगणों ने प्रियंका लहरे के वन विभाग में कार्यरत पिता स्व हीरा राम के नाम पर वन विभाग में नौकरी लगाने के लिए तीन लाख रूपये लेकर फ़र्ज़ी नियुक्ति पत्र देने का आरोप लगाया था।मामला दर्ज होने के बाद से सभी आरोपीगण फरार थे।मुखबिर से पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी अम्बिकापुर में छिपे हुए हैं।पुलिस ने जब अम्बिकापुर में दबिश दी तो इसकी भनक आरोपियों को लग गयी और वे वहां से फरार हो गए लेकिन आरोपियों को आश्रय देने और छिपकर रहने और हर प्रकार से मदद करने वाले व्यक्ति अनुज गुप्ता पिता स्व रामनिवास गुप्ता को हिरासत में ले लेकर जरहगांव थाना ले आये और न्यायालय में प्रस्तुत किया।आरोपी के सहयोगी को गिरफ्तार किए जाने से अन्य प्रकरणों के आरोपियों के मददगारों में दहशत का माहौल बनेगा।

एसडीओपी साधना सिंह ने बताया कि जरहगांव में ठगी के दर्ज मामलों के फरार आरोपियों की अम्बिकापुर में होने की सूचना पर दबिश दी गयी थी।मगर आरोपियों को भनक लगने से वे पहले फरार हो गए थे।लेकिन उनके मददगार को हिरासत में ले लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *