भाजपा महिला मोर्चा की बैठक सम्पन्न,संगठन पर हुई चर्चा।

मुंगेली

महेश कश्यप

भारतीय जनता पार्टी जिला महिला मोर्चा की बैठक प्रदेश महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत व प्रदेश भाजपा मंत्री अंजू राजपूत की उपस्थिति में हुई जिसमें संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई।


जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित बैठक में श्रीमती शालिनी राजपूत ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एक राष्ट्रवादी पार्टी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के स्वाभिमान व विकास के लिए कार्य किया है पूरे विश्व मे भारत का मान बढ़ा है। श्रीराम मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त हुआ है, मुस्लिम महिला बहनों के लिए तीन तलाक रोकने कानून बनाया गया, भारत के अभिन्न अंग कश्मीर से धारा 370 व 35 ए समाप्त किया गया। इसके अतिरिक्त तीन कृषि कानून बनाकर किसानों को समृद्धि बनाने का मार्ग प्रशस्त किया है। ऐसे अनेक कार्य श्री मोदी जी ने किए हैं जिसे हम महिलाओं को घर घर तक पहुँचाना है। बूथ स्तर तक महिलाओं की टीम बनाकर हमें पार्टी के लिए कार्य करना है। श्रीमती शालिनी ने सभी महिलाओं से हमेशा सक्रिय रहने की अपील की। प्रदेश मंत्री श्रीमती अंजू राजपूत ने कहा कि हमें घर घर तक श्री मोदी जी व छत्तीसगढ़ में 15 वर्षो तक पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा किए गए सर्वांगीण विकास कार्यों को पहुँचाना है। जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक ने कहा कि भाजपा की प्रमुख शक्ति महिला युवा और किसान हैं जिनके अथक प्रयास से ही पार्टी को संबल मिलता है। महिलाएं घर के चूल्हा चौके तक पहुँच कर अपनी बात रख सकती हैं। अतः आप सक्रिय रहें और पार्टी को आगे बढ़ाने का कार्य करें। संचालन महिला मोर्चा जिला महामंत्री श्रीमती अनिता साहू व माला गुप्ता ने किया।

यह रही उपस्थित

महिला मोर्चा की बैठक में प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती शालिनी राजपूत ,विभा अवस्थी ,हेमलता शर्मा , अंजू राजपूत , जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष मालिका सिंह,वर्षा सिंह,रजनी सोनवानी,शशिकांता केशरवानी, सरस्वती सोनी,अनिता साहू,दुर्गा साहू,रानू केशरवानी,सरस्वती ठाकुर,चंद्रकली पात्रे, अंजना जायसवाल,माला गुप्ता,अनामिका श्रीवास,संध्या सोनी,प्रभा भास्कर,मोना नागरे, सोनी जांगडे, हेमा सोनी,निशा सोनी,विनिया सिंह,सुकन्या सिंह,पायल नायक,सरिता, वन्दना,बबली चंद्राकर, कोटू दादवानी व महिला मोर्चा की सदस्य गण उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *