तख़तपुर
ब्यूरो- मनियारी नदी में कल आये बाढ़ का प्रभाव दिखना शुरू हो गया है।इस बाढ़ के कारण तखतपुर भथरी के बीच बनाये गए पुल का एप्रोच रोड पानी के साथ कट कर बाह गया है।इसके कारण यह मार्ग अभी बाधित है।

मनियारी नदी में सदी के सबसे अधिक बाढ़ ने जहां लोगो को बेघर होने को मजबूर कर दिया ।वही अब बाढ़ के बहाव का प्रभाव भी दिखाई देने लगा है।बाढ़ का पानी नीचे उतरते ही इससे हुए नुकसान दिखाई देने लगे है।तखतपुर भथरी के बीच बनाये गए पुल का एप्रोच रोड पानी से कट कर बह गया है।लगभग 20 से 30 फ़ीट की लंबाई में कटाव की वजह से सड़क आने जाने लायक नही रही। लोगो को अब तखतपुर से भथरी या भथरी से तख़तपुर आने जाने के लिए घूमकर आना-जाना पड़ रहा है।जब तक इसका रेस्ट्रोरेशन नही हो जाता तब तक यही स्थिति बनी रह सकती है।