निर्भया को मिला न्याय ,फाँसी पर लटकाए गए सभी दोषी!

ब्यूरो रिपोर्ट

दिल्ली-देश के बहुचर्चित और झकझोर कर रख देने वाले निर्भया केस में आज न्याय का काम पूरा हो गया।आज सुबह 5.30 बजे निर्भया के दोषियों को फाँसी दे दी गयी।इस अवसर पर निर्भया की माँ ने कहा कि आज हमें इंसाफ मिल गया।मेरी बेटी की आत्मा को आज शांति मिल गयी।

देश का दिल दहला कर बलात्कारियों के खिलाफ सख्त कानून के प्रावधान का मार्ग प्रशस्त कराने वाली निर्भया केस में आज दोषियों को फाँसी पर लटकाकर न्याय की प्रक्रिया का पटाक्षेप कर दिया गया है।आज सुबह 5.30बजे निर्भया के चारो दोषियों को तिहाड़ जेल में एक साथ फाँसी पर लटकाया गया।

निर्भया केस में आज 7 साल बाद न्याय की प्रक्रिया पूरी हो गयी है।इस केस के चारो दोषियों,पवन गुप्ता,अक्षय ठाकुर,मुकेश सिंह,और विनय शर्मा को फाँसी दे दी गयी है।चारो दोषियों ने फाँसी की सजा सुनाए जाने के बाद तरह तरह के हथकंडे अपनाकर सजा से बचने का प्रयास किया।लेकिन उनके सारे प्रयास विफल रहे और अंततः फाँसी का फंदा उनके गले मे डल ही गया।चारो की लाश का पोस्टमॉर्टेम सुबह आठ बजे दीनदयाल हॉस्पिटल में किया जाएगा।उसके बाद यदि परिवार वाले शव ले जाने से मना कर देते हैं तो जेल प्रशासन उनका अंतिम संस्कार करेगा।

दोषियों को फाँसी दिये जाने के बाद निर्भया के पिता बद्रीनाथ सिंह ने कहा कि आज का दिन निर्भया के लिए इंसाफ का दिन है।पूरे देश की महिलाओं के लिए इंसाफ का दिन है।निर्भया को न्याय मिलने से हमारे साथ साथ पूरा देश खुश है।

निर्भया की माँ आशादेवी ने कहा कि आज न्याय हो गया है।देर से ही सही निर्भया के दोषियों सजा मिलने से मेरी बेटी की आत्मा को शांति मिलेगी।इसके बाद हम न्यायपालिका से मांग करेंगे कि ऐसे केस जिनमे एक से अधिक दोषियों को सजा दी जानी है।उसमें सभी दोषियों को एक साथ अपील और दया याचिका लगाने के प्रावधान बनाये जाने की मांग करेंगे।जिससे फिर किसी बेटी को इन्साफ मिलने में अनावश्यक देरी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *