तखतपुर
ब्यूरो –

भारतीय जनता पार्टी मंडल तखतपुर द्वारा भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रीमति हर्षिता पांडेय के मार्गदर्शन में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष सैयद मकबूल और चंद्र प्रकाश सूर्य की सहमति से अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल तखतपुर और अनुसूचित जाति मोर्चा की कार्यकारिणी का गठन किया गया।अल्प संख्यक मोर्चा के तखतपुर मंड़ल अध्यक्ष गुलजीत सिंह खुराना और अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पतले ने अपनी अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों के नाम घोषित किये।

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के निर्देश और जिलाध्यक्षो की सहमति से भाजपा तखतपुर मंडल के अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा के मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की गई।अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष गुलजीत सिंह खुराना द्वारा अपनी मंडल कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें उपाध्यक्ष संकेत सामुएल और जसपाल सिंह सलूजा,महामंत्री मोहम्मद इस्लाम अंसारी और जसवीर सिंह चंचल, मंत्री शेखर मसीह और मोहम्मद शमी अंसारी तथा कोषाध्यक्ष मोहम्मद जाकिर को बनाया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में हामिद अंसारी मोहम्मद रज्जाक अंसारी, हरपाल सिंह, जसपाल सिंह खुराना, हकीम अंसारी,अब्दुल कलाम अंसारी, सलमा बेगम, हमीद अंसारी, वकील भाई दानिश अंसारी शहरू न्नीसा मोहम्मद वसीम अंसारी और मोहम्मद रफी अंसारी को बनाया गया है।

इसी तरह अजा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष प्रकाश पाटले(जनपद सदस्य) ने अपनी मंडल कार्यकारिणी की घोषणा की, जिसमें उपाध्यक्ष नरेंद्र रात्रे तथा शिव मोहन बंजारे को बनाया गया है। महामंत्री लक्ष्मीनारायण मेहर और राजेश लहरें को तथा मंत्री के रूप में सुरेश भास्कर और फागूराम अनंत को चुना गया है। वहीं कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश भास्कर को बनाया गया है। साथ ही कार्यकारिणी सदस्य के रूप में राम प्रसाद खांडे, प्रमोद गेंदले, रामेश्वर रात्रे, रामजी अनंत, सतीश कुर्रे, कोमल प्रसाद दिनकर, राजू खांडे, सुखदेव सूर्यवंशी, उत्तम सक्सेना, धर्मेंद्र बंदे, दूज राम लहरे, नंद कुमार टोंडे , मनीष महिलांगे को कार्यकारिणी सदस्य के रूप में जगह मिली है। विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में शिव लाल सूर्यवंशी, दिनेश लहरे, प्रदीप जाटवर, राधेश्याम सूर्यवंशी, संजय टांडे, और राजेन्द्र मेरसा को बनाया गया है। भाजपा मंडल प्रभारी और अजा मोर्चा के जिला महामंत्री नरेन्द्र कोशले भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे अपने अपने दायित्वों का निष्ठा पूर्वक निर्वहन करते हुए पार्टी को मजबूती प्रदान करेंगे।
