जरहागांव
सदाराम कश्यप –

जरहागांव के अमोरा सेक्टर में ब्लॉक कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रामचंद्र साहू के नेतृत्व और सागर सिंह बैस के अतिथीय उपस्थिति में अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्यामाचरण शुक्ल की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाया गया।साथ ही अमर शहीद चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।इसके बाद कार्यकर्ताओ की बैठक ली गयी ,जिसमे पार्टी से जुड़े विभिन्न मुद्दों और क्षेत्र की समस्याओं पर चर्चा की गई।

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के निर्देश पर अविभाजित मध्यप्रादेश के पूर्व मुख्य मंत्री स्व.श्यामाचरण शुक्ल की जयंती और अमर शहीद स्वतंत्रता सेनानी चंद्रशेखर आज़ाद की पुण्यतिथि अमोरा सेक्टर में मनाया गया।इस अवसर पर दोनों महान हस्तियों के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं गुलाल लगाकर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष सागरसिंह बैस की उपस्थिति में स्व.शुक्ल की जयंती को कृषक दिवस के रूप में मनाते हुए उनके जीवन चरित्र और कार्य उपलब्धियों पर प्रकाश डाला गयाऔर उनके द्वारा कृषि के क्षेत्र में किये गए कार्यो को सराहनीय पहल निरूपित किया गया।इसके बाद सागर सिंह और पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर की उपस्थित में बिना मंच बनाये समभाव के साथ ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद साहू द्वारा कार्यकर्ताओ की बैठक ली गयी।इस बैठक में अमोरा सहित कुकुसदा लौदा के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष के द्वारा बैठक में कांग्रेस कमेटी के माध्यम से सक्रिय कार्यकर्ताओं की समस्या के निराकरण हेतु पूर्ण रूप से प्रयास किये जाने का आश्वासन दिया गया। हम सबको संगठन के माध्यम से कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का प्रयास करना चाहिए। पूर्व विधायक चुरान मंगेशकर ने भी कार्यक्रम के संबंध में एवं पंडित शुक्ल के जीवन शैली पर प्रकाश डाला।सभी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के लोगों द्वारा बताया गया कि भाजपा शासन काल के मुख्यमंत्री के द्वारा अमोरा को उप तहसील बनाने की घोषणा किया था। ग्राम वासियों के द्वारा ग्राम अमोलीकापा में अस्थाई रूप से पटवारी कार्यालय को उप तहसील कार्यालय बनाया गया था ,जिसमें एक नायाब तहसीलदार लगभग 1 हफ्ते से 15 दिन बैठे। उसके बाद उप तहसील कार्यालय पूर्णता बंद है। इस समस्या के निराकरण हेतु तहसील कार्यालय खोलने एवं वहां पूर्ण रूप से नायाब तहसीलदार बैठाकर कर लोगों की समस्याओं के निराकरण हेतु ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के माध्यम से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री सागर सिंह बेस तक सक्रिय कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों ने रखा, जिसका निराकरण कराने का आश्वासन जिलाध्यक्ष द्वारा दिया गया।कार्यक्रमका संचालन ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद साहू द्वारा किया गया।
यह रहे उपस्थित

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी मुंगेली के जिलाध्यक्ष सागर सिंह बैस, जरहागांव के पूर्व विधायक चुरावन मंगेशकर, ब्लॉक अध्यक्ष रामचंद्र साहू जनपद सदस्य लोकेश सिंह बिसेन वरिष्ठ कांग्रेसी छेदी पटेल गोपाल डड़सेना देवेंद्र पात्रे नागेश गुप्ता विनोद कुमार पात्रे मुन्ना अंचल गुलाब सिंह रमाशंकर मिश्र कृष्ण कुमार पटेल परमेश्वर साहू विनय यादव तारणी विश्वकर्मा अमित लाल मदन लाल पटेल त्रिवेदी बंदे मानु पाटले निलेश अग्रवाल विष्णु अग्रवाल संतोष पाटले मनोज धृत लहरें थानू सिंह राजपूत राजेश्वर साहू कमल मरकाम मकराल यादवअशोक जैसवाल विजय खंडे श्रीमती रेखा देवार श्रीमती शांति खंडे लोकेश्वरी शुक्ला नीरज नेताम अंजली मिश्रा छेदिन यादव सीता विश्वकर्मा पुन्नी मरकाम चंद्रिका गौरी अन्य सकरी कांग्रेसी कार्यकर्ता वरिष्ठ जन महिलाएं ग्राम वासी उपस्थित थे।