रेखेन्द्र तिवारी बनाये गये शहर कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव

बिलासपुर

ब्यूरो – छत्तीसगढ़ वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी को जिला कांग्रेस कमिटी में महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गयी है।उन्हें जिला कांग्रेस कमिटी के संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

कांग्रेस कार्यकारिणी के गठन की प्रक्रिया में जिला और ब्लॉक स्तर पर पदाधिकारीयों की नियुक्ति की जा रही है।इसी क्रम में जिला कांग्रेस कमिटी में शहर कांग्रेस कमिटी में वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन के जिला अध्यक्ष रेखेन्द्र तिवारी को भी महत्वपूर्ण जवाबदारी दी गयी है।रेखेन्द्र तिवारी को कांग्रेस के प्रति निष्ठा और शैलेश पांडेय के सहयोगी होने के साथ पार्टी गतिविधियों में सक्रियता का प्रतिफल दिया गया है।रेखेन्द्र को शहर कांग्रेस कमिटी का संयुक्त सचिव का पदभार दिया गया है।उनके चयन से ब्राह्मण समाज के संगठन से जुड़े हुए लोगो मे हर्ष की लहर दौड़ गयी है।वही अपने चयन पर रेखेन्द्र का कहना है कि पार्टी का कार्यकर्ता होने के नाते जी जवाबदारी मुझे दी गयी है,उसे पूरी लगन से निभाउंगा।पार्टी के नेताओ को धन्यवाद देने के साथ विश्वास दिलाता हूँ कि जो विश्वास उन्होंने मुझ पर जताया है,उसे टूटने नही दूंगा।उनके चयन पंर इष्ट मित्रों और सहयोगी पार्टी कार्यकर्ताओ ने बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *