बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष तिलक राज बनाये गए श्रमजीवी पत्रकार संघ प्रदेश उपाध्यक्ष।

बिलासपुर

ब्यूरो –

बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलकराज सलूजा को श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष घोषित मनोनीत किया गया है।उनका मनोनय मदकू द्वीप में आयोजित पत्रकार नव वर्ष मिलन समारोह में प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी द्वारा किया गया।

मदकू द्वीप में मुंगेली श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा नव वर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।इस समारोह में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष तिलक राज सलूजा को प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी के द्वारा श्रमजीवी पत्रकार संघ का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।श्री सलूजा इस संघ के संस्थापक सदस्यों में से एक है। इसके पूर्व भी वे इस संघ के उपाध्यक्ष रह चुके है।उनके मनोनय के अवसर पर प्रदेश महासचिव विश्वदीपक राय और प्रदेश सचिव मनोज मिश्रा भी उपस्थित थे।श्री सलूजा के प्रदेश उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने बधाई दिया और बुके भेंट कर सम्मान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *