तख़तपुर
ब्यूरो –
इस विधानसभा क्षेत्र ने जनसंघ के राजनीतिक दल के रूप के में लड़े गए पहले चुनाव से लेकर आज तक 9 बार भाजपा को जिताया है।यह इस क्षेत्र के लोगों के राष्ट्रवादी विचारधारा से भरे हुए होने का प्रमाण है।3 सांसदों से लेकर शुरू हुए भाजपा का राजनीतिक सफर आज 300 सांसदों और विश्व की सबसे अधिक बड़ी संख्या वाली पार्टी के रूप में पहचान बनने की यात्रा संघर्षों से भरी है। लेकिन तब भी हमने हौसला नही खोया,जब आपातकाल लागू कर हमारे नेताओं को जेल में डाल दिया गया था ।हमारा राष्ट्रवाद और एकात्मवाद तब भी था और आज भी है।शारीरिक रूप से कमजोर लोगो के लिए दिव्यांग शब्द देने वाले और महिलाओ के मान सम्मान के बारे में सोचने वाले नरेंद्र मोदी ने माँ भारती का मान बढ़ाया है।हमारी पार्टी विश्व की सबसे बड़ी सदस्य संख्या वाली पार्टी है। इसपर गर्व होना चाहिए।यह बातें राष्ट्रीय महिला आयोग की सलाहकार हर्षिता पांडेय ने भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही।

कल तख़तपुर भाजपा मंडल के कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सत्र भाजपा कार्यालय पांडेय बाड़ा में शुरू हुआ।कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती हर्षिता पांडेय ने आज यहां दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।अलग अलग सत्रों में अलग अलग वक्ताओं कार्यकर्ताओ को पार्टी की रीति नीति और इतिहास के विषय मे बताया।प्रथम सत्र में हर्षिता पांडेय ने पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी से लेकर नरेंद्र मोदी तक पार्टी की विचारधारा और संघर्षों को बयान किया।द्वितीय सत्र में बिलासपुर के पूर्व महापौर उमाशंकर जायसवाल ने पार्टी की कार्य पद्धति और संगठन संरचना में हमारी भूमि विषय पर प्रकाश डाला।प्रथम सत्र की अध्यक्षता श्रीमती उषा सिंह पूर्व मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा ने की। जबकि द्वितीय सत्र की अध्यक्षता जीवनलाल पांडेय ने की। चतुर्थ सत्र में पूर्व सांसद श्री लखन लाल साहू ने पिछले 6 सालों में हुए अंत्योदय प्रयत्न के बारे में विस्तार से जानकारी दी सत्र की अध्यक्षता ईश्वर देवागन ने की।अंतिम सत्र में विजयधर दीवान ने आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा इस पर अपनी बात रखी।इस बीच ग्राम पंचायत पचबहरा की पूर्व सरपंच सोनकुंवर ने राम मंदिर निर्माण के लिए 25 हजार दान करने की घोषणा की ।इस बात के लिए सोनकुंवर का सम्मान किया गया।आज द्वितीय दिवस में मुख्य रूप से धरमलाल कौशिक नेताप्रतिपक्ष , अरुण साव सांसद , आर.विभा राव पूर्व अध्यक्ष महिला आयोग , रजनीश सिंह बेलतरा विधायक , जयसिंह चौकसे , कृष्ण कुमार कौशिक सहित अन्य भाजपा नेता शामिल होंगे। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने किया।

महामंत्री प्रदीप कौशिक ,जीवनलाल पाण्डेय जिला उपाध्यक्ष, नैनलाल साहू ,कृष्णकुमार साहू ,संतोष कश्यप,ईश्वर देंवगन, विश्वनाथ यादव ,कोमल सिंह ठाकुर, अजय यादव, संतोष गोवर्धन दास मानिकपुरी, टीकम कौशिक, संजय शर्मा, विनोद सिंह, लव कुमार पांडेय, माधव देवांगन, पुष्पा रात्रे, प्रतिभा देवांगन उमेद सिंह, अशोक ठाकुर,पूर्व जनपद अध्यक्ष श्रीमती नुरिता कौशिक, बजरंग कश्यप, प्रीतम कश्यप, अजय पांडेय, उषा सिंह ज्योति मिश्रा, राजकुमार शर्मा, मालती यादव, अंजलि यादव,अनु यादव, श्यामा, रामानंद धूरी,सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, बंशी पांडे, रामदास पाटले, रुपेश कश्यप, ओंकार सिंह, प्रकाश पाटले ,रामप्यारी साहू ,प्रमोद साहू ,नवीन पाली, राजकुमार यादव ,वसंत सोनी रामप्रसाद राजकुमार महेंद्र पांडे परमेश्वर काशी देवांगन गुरजीत खुराना, अजय देवगन, रामचरण, टीकम कौशिक, प्रीतम कश्यप, उपेंद्र सिंह चोला राम ,जगदीश सिंह बैस, रुप चंद सिंह ,राजकुमार सिंह बंसीलाल तिवारी तृप्ति दीपा यादव ओंकार सोनी किशोर देवा गणेश यादव मालती यादव संजीव कश्यप राजकुमार शर्मा विनोद कौशिक आनंद कोशिश सिंह राजपूत, मदन साहू खुशीराम यादव सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
