तख़तपुर
संतोष ठाकुर

राजपूत क्षत्रीय समाज छत्तीसगढ़ सामाजिक महाधिवेशन 2020 दिन रविवार दिनांक 22 नवम्बर मतदान केंद्र माँ दुर्गा मंदिर प्रांगण, आदर्श ग्राम हथनीकला , जिला मुंगेली मे संपन्न हुआ । केन्दीय अध्यक्ष पद के दावेदार प्रत्याशियों के नाम व चुनाव चिन्ह सहित अशोक सिंह को चस्मा , दारा सिंह सीलिंग फेन ( पंखा) , मनोज सिंह को घड़ी , नरेश सिंह को गिलास , प्रकाश सिंह को कलश छाप मिला। दो प्रत्याशी ने लिया नाम वापसी। जिनमें रोहन सिंह व कन्हैया सिंह ठाकुर। वही समाज के चारो परिक्षेत्र अध्यक्ष मे अशोक सिंह ठाकुर नवागढ़ , मनोज सिंह खम्हरिया , नरेश सिंह कवर्धा , सुभाष सिंह बिलासपुर मुंगेली परिक्षेत्र अध्यक्ष व आयोजक व व्यवस्थापक संतू सिंह की उपस्थिति रही। सामाजिक चुनाव मे कुल मतदाताओं की संख्या 156 रही। जिसमे 155 मत पड़े। वही प्रत्याशी अशोक सिंह को 42 मत ,दारा सिंह 59 मत , मनोज सिंह 28 मत ,नरेश सिह 21 मत ,प्रकाश सिंह को 05 मत मिला। चुनाव परिणाम मे 59 मत प्राप्त कर दारा सिंह विजयी हुए। बता दे कि लोकप्रिय व स्वच्छन्द छवि मे शुमार बिलासपुर निवासी दारा सिंह राजपूत क्षत्रिय समाज मे जाने जाते है । इस अवसर पर अशोक सिंह ठाकुर उस्लापुर जिला अध्यक्ष, नरेश राजपूत ईकाई उपाध्यक्ष, ज्ञान सिंह राजपूत, निलेश सिंह, कमोद सिंह, परमेश्वर सिंह, केदार सिंह , पुक्क्ल सिंह, हरिश सिंह, रमेश सिंह, महेश सिंह, कौशल सिंह, लिलक सिंह, जगत चाचा , बिहारी प्रताप सिंह,अशोक सिंह, नर्मदा सिंह, भुवन सिंह, तोप सिंह तोमर , संजय सिंह, ललित सिंह, पवन सिंह, उमा सिंह , दीप सिंह, चितरंजन सिंह , मनहरण सिंह , संतोष सिंह, लाल सिंह , रमेश सिंह ,शिवम राजपूत , मनी सिंह , शिव सिंह, बद्री सिंह, बच्चन सिंह, राहुल सिंह आदि समाज के लोगो ने हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी।