तख़तपुर
गोविंद सिंगरौल –
भाजपा कार्यकर्ता विधानसभा तख़तपुर ने आज तहसील कार्यालय के सामने एक दिवसीय धरना दिया।इसमे बघेल सरकार की वादा खिलाफी और किसान विरोधी नीतियों को लेकर कार्यकर्ताओ ने जमकर निशाना साधा औरकेन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों को किसान हितैषी बताते हुए उसकी खूबियां भी गिनाये।साथ ही राज्यपाल के नाम ज्ञापन भी सौंपा।इस धरने में भाजपा नेत्री हर्षिता पांडेय भी वर्चुअली उपस्थित रही और कार्यकर्ताओ को संबोधित किया।
आज तहसील कार्यालय तख़तपुर के सामने भाजपा कार्यकर्ता तखतपुर विधानसभा के द्वारा प्रदेश सरकार के किसान विरोधी नीतियों के विरुद्ध और चुनावी वादे की पूर्ति के लिए एक दिवसीय धरना दिया गया।धरने में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय इलेक्ट्रॉनिकली वर्चुअल उपस्थित रही।वही वक्ता के रूप भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा0सुनील जायसवाल उपस्थित रहें।
हर्षिता पांडेय ने धरने में उपस्थित कार्यकर्त्ताओ ऑनलाइन संबोधित करते हुए कहा कि–
प्रदेश की सरकार 01नवंबर से सरकार धान खरीदी प्रारंभ करे और धान की खरीदी राशि एक साथ दे। साथ ही एकड़ पीछे 20 क्विंटल धान की खरीदी करे, और पिछली धान खरीदी की शेष राशि तथा दो वर्षों का चुनावी घोषणा वाला बोनस की राशि तत्काल किसानों के खाते में जमा कराए।केंद्र सरकार ने इस बार 60 लाख मीट्रिक टन चावल राज्य से लेने का निर्णय लिया है।इससे 90 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी राज्य सरकार कर सकती है।इसके लिए केंद्र सरकार ने 9 हजार करोड़ की राशि राज्य सरकार को दे चुका है।
भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डा0सुनील जायसवाल ने कहा कि–
क्या कारण है कि प्रदेश में या देश में जब-जब कांग्रेस की सरकार रहती है किसान तकलीफ में रहते है।उन्हें समय पर खाद बीज युरिया जैसी चीजें उपलब्ध नही हो पाती। उन्होंने आगे कहा कि केंद्र की नयी किसान नीति से किसानों को किसी भी प्रकार का घाटा नही है। कांग्रेस वाले किसानों को भ्रमित करने का कार्य कर रहे है। हमें कांग्रेसियों के बहकावे में नही आना है। मोदी सरकार का किसान बिल सर्वथा किसानों के हित में है।कार्यक्रम को जिला उपाध्यक्ष जीवन लाल पांडेय, मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय, बी आर महोबिया संतोष कश्यप, सुरेश पांडेय, राजेश तंबोली, राजेश तिवारी, रामचरण वस्त्रकार, नैन लाल साहू कोमल सिंह, अजय यादव ने भी संबोधित किया। सभी ने प्रदेश सरकार को किसान विरोधी बतलाते हुए वादा निभाने में विफल करार दिया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा महामंत्री प्रदीप कौशिक ने तथा आभार प्रदर्शन अशवनी साहू ने किया।
यह रहे उपस्थित
इस अवसर पर गनियारी मंडल अध्यक्ष विश्वनाथ पटेल, अजय देवांगन, राजेश सोनी, एस व्ही गजबे, लवकुमार पाण्डेय, गुलजीत खुराना, विश्वनाथ यादव, मलय जहानी, सुधीर वर्मा, दिनेश साहू, काशी देवांगन, नरेन्द्र रात्रे, राम रजक, राजकुमार यादव, संगम कुर्रे, सुरेश शर्मा, जितेंद्र राज, सीता राम यादव, नर्मदा धुरी राम चन्द्र ध्रुव, कृष्ण कुमार कौशिक, सहित काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता तथा जन प्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में किसानों की मांगों से संबंधित राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया ।