नेहरू युवा संगठन ने किया पौधारोपण

मस्तूरी

सूरज सिंह- मस्तूरी स्थित मॉडल गौठान वेद परसदा में नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान में ग्राम पंचायत वेद परसदा मस्तूरी के गौठान में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम राहुल सैनी कार्यक्रम समन्वयक नेहरू केंद्र के नेतृत्व में किया गया।जिसमें मुख्य रुप से जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर उपस्थित हुए थे। जिसमें धनेश रजक के नेतृत्व में यह कार्य वेद परसदा के गौठान में किया गया जिसमे नितेश सिंह जनपद पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा बताया गया कि पेड़ पौधे इन विषैली गैसों को वायुमंडल में फैलने से रोक कर पर्यावरण को प्रदूषित होने से रोकते हैं सुद्ध हवा देते है जो मनुष्य को रोगों से दूर रखने में मदद करती है साथ ही सबसे जरूर जिसके बिना जीव जंतुओं की जीवन की कल्पना भी नही कर सकते ऑक्सीजन जो हमे इन्ही पेड़ पौधों से प्राप्त होती है।यदि हम चाहते हैं कि हमारी यह धरती प्रदूषण रहित रहे तथा इस पर निवास करने वाला मानव सुखी व स्वस्थ बना रहे तो हमें पेड़-पौधों की रक्षा तथा उनके नवरोपण की ओर ध्यान देना चाहिए। उक्त कार्यक्रम में नितेश सिंह ठाकुर (जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मस्तूरी) गोपी पटेल (जनपद सदस्य कौड़िया ) पुत्तन दुबे , प्रो. संतोष ध्रुव , संजय रजक,धनेश रजक (स्वयं सेवक), नारायण प्रसाद यादव (पार्षद मल्हार) विष्णु प्रसाद केवट, मनीष ठाकुर, शिवम, गणेश कुमार, भानु प्रसाद, परदेशी धुरी, उत्तम कुमार, रितेश कुमार, एवं ग्रामीणों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *