बिलासपुर जिला के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कोविड-19 लड़ाई में सीएम राहत कोष में दिए 15 लाख

बिलासपुर

ब्यूरो- कोविड-19 की लड़ाई में शासन,प्रशासन,आमजन कर्मचारी सभी आर्थिक सहयोग कर रहे है। इसमे बिलासपुर जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भी आपसी सहयोग से 15 लाख 51 हजार की राशि का सहयोग मुख्यमंत्री राहत कोष में दान कर किया है।इसका चेक आज रायपुर में मुख्यमंत्री को प्रदेश उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव द्वारा सौंपा गया।

बिलासपुर जिला कांग्रेस कार्यकर्तों ने आपसी सहयोग से एकत्रित कर 15 लाख 51 हजार की राशि मुख्यमंत्री राहतकोष में दिया है।प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव की अगुवाई में रायपुर गये कांग्रेसजनों ने आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कांग्रेसजनों के सहयोग से एकत्रित किए गए 15 लाख 51 हजार रुपये दान किये। रायपुर में बिलासपुर से गये कांग्रेसजनों की मौजूदगी उक्त राशि का चेक प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने मुख्यमंत्री को प्रदान किया।इस दौरान विशेष रूप से प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष मोहन मरकाम, बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केसरवानी, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष प्रमोद नायक व कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय मौजूद रहे। यह जानकारी कांग्रेस प्रवक्ता ऋषि पांडेय द्वारा दी गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *