तखतपुर
डेस्क
तखतपुर-होली के दूसरे दिन आज भगवान कृष्ण अपना मंदीर छोड़ लोगो के साथ होली खेलने और उनका कुशल क्षेम पूछने निकल गए है।परम्परा के अनुसार होली के दुसरे दिन भगवान अपना मंदीर छोड़ नगरवासियो के साथ होली खेलने निकलते हैं।

आज होली के दुसरे दिन छोटे राम जानकी मंदीर से कृष्ण जी नगर भ्रमण के लिए निकले हैं।पिछले कई वर्षों से चली आ रही परंपरा के अनुसार तखतपुर के छोटे राम जानकी मंदिर से कृष्ण जी रथ पर सवार होकर नगर भ्रमण करने निकलते हैं।इस दौरान नगर वासी जगह जगह उनकी पूजा करते और गुलाल लगाते है।इस तरह कृष्ण नगर वासियों के साथ होली खेलने के लिए होली के दूसरे दिन निकलते हैं।आज भी रथ में सजाकर पुजारी आर एन पाठक द्वारा कृष्ण जी को नगर भ्रमण करा रहे है।यह नगर भ्रमण छोटे राम जानकी मंदीर से सदर बाजार, मुख्यमार्ग ,और महामाय होते हुए वापस मंदीर आकर समाप्त हो जाएगा।इस बीच श्रद्धालु नगरवासी भगवान की पूजा कर उनको गुलाल लगाकर होली खेलते है।
