मस्तुरी
सूरज सिंह
मस्तूरी- युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पूर्ण चंद पाड़ी सोमवार को जांजगीर से लौटते हुए मस्तूरी जनपद कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने मस्तूरी जनपद के नव निर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह को अपने पूरे टीम के साथ बधाई दिया। मस्तूरी युवा कांग्रेस के सभी पदाधिकारी व जिला युवा कांग्रेस के पदाधिकारीयो ने प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत भी किया। विदित हो कि मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष नितेश सिंह ने हाल ही में मस्तूरी जनपद उपाध्यक्ष का चुनाव जीता है, वह निर्विरोध जनपद सदस्य भी चुने गए थे। युवा कांग्रेस के अपने साथी को इतने बड़े पद पर निर्वाचित होने की खुशी में प्रदेश अध्यक्ष पूर्णचंद पार्टी ने उनके कार्यालय पहुंचकर अपनी पूरी टीम के साथ बधाई दिया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह हम सभी के लिए बहुत हर्ष की बात है कि युवा कांग्रेस से रहते हुए उन्होंने आज कितना बड़ा पद हासिल किया है ।महेंद्र गंगोत्री कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह सिर्फ कांग्रेस पार्टी में ही संभव है कि युवाओं को इतने बड़े पद पर आने का अवसर दिया गया।संजीव शुक्ला प्रदेश महामंत्री ने कहा कि नितेश सिंह जैसे युवा का चयन होना निश्चित ही युवा कांग्रेस में ऊर्जा का संचार करती है।आपको बताते चले कि नितेश सिंह 28 साल की उम्र में 4 बार निर्विरोध चुनाव जीत चुके है जिसमे पंच उपसरपंच, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष मस्तुरी व मस्तुरी जनपद सदस्य क्षेत्र 15 से सभी शामिल है।गौरव दुबे प्रदेश सचिव ने कहा कि पंच ,उपसरपंच फिर युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष उसके पश्चात आज इतने बड़े पद पर पहुंचना समस्त युवा कांग्रेसियों के लिए गर्व की बात है ।हम सभी नितेश सिंह के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं। उक्त कार्यक्रम में रूप से पूर्ण चंद पार्टी प्रदेश अध्यक्ष ,महेंद्र गंगोत्री कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष, सजमन भाग प्रदेश उपाध्यक्ष, संजीव शुक्ला प्रदेश महामंत्री, गौरव दुबे प्रदेश सचिव, मोनू अवस्थी प्रदेश सचिव, भावेश गंगोत्री जिला अध्यक्ष, जावेद मेमन प्रदेश सचिव, रंजीत सिंह,अशोक रजवाल, बिट्टू साहू, रामनारायण राठौर ,दामोदर कांत, सुनील पटेल ,दीपक सिंह, रघु यादव, विष्णु केवट, भोला साहू ,आदि लोग उपस्थित रहे।
