सबसे अधिक मतों से जीती पार्षद ने दिया साथ,सबसे कम मतो से जीतने वाले की बन गयी बात

  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

       

तखतपुर


बिलासपुर जिले के नगर निगम ,नगर पालिका और नगर पंचायतो में आज नगर अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का चुनाव सम्पन्न हो गया।तखतपुर नगर पालिक में कांग्रेस ने निर्दलीय पार्षद को अपने पक्ष में लेते हुए नगर में अपना अध्यक्ष बना कर अपनी सत्ता स्थापित कर ली।वही निर्दलीय पार्षद को भी निर्विरोध उपाध्यक्ष का पद मिल गया। इसमें रोचक तथ्य यह रहा कि कांग्रेस की वार्ड 15 से निर्वाचित पार्षद पुष्पा श्रीवास मात्र 1 वोट से जीत कर आई थी। जबकि वार्ड 2 से पार्षद बनी वंदना नगर में सर्वाधिक मतों से जीत कर आई थी। इस तरह सबसे अधिक मतों से जीतने वाली वंदना का साथ पाकर सबसे कम मतों से जीतने वाली पुष्पा नगर के सबसे महत्वपूर्ण पद पर चुने जाने में सफल हो गई ।

आज हुए नगर पालिका के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव में वार्ड नंबर 15 से कांग्रेस की पार्षद पुष्पा श्रीवास को अध्यक्ष और वार्ड नंबर 2 से निर्दलीय पार्षद वंदना सिंह को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुना गया।अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस से पुष्पा श्रीवास और बीजेपी से अमरीका बाई साहू ने नामांकन दाखिल किया था।स्थिति रोचक थी कांग्रेस और भाजपा के 7-7 पार्षद थे और दोनों की निगाहें एक मात्र निर्दलीय वंदना के रुख पर टिकी थी।मगर राज्य में कांग्रेस का शासन देखते हुए वंदना ने कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वोट किया इस तरह पुष्पा श्रीवास को अध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया। गया।वही उपाध्यक्ष पद के लिए निर्वाचन के लिए वंदना सिंह ने नामांकन भरा अध्यक्ष पद में मिली पराजय को देखते हुए बीजेपी ने कोई प्रत्याशी नही उतारा ।वही कांग्रेस ने भी सहयोग करते हुए वंदना को निर्विरोध उपाध्यक्ष चुने जाने में साथ दिया।

नगर पालिका अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के चुनाव को लेकर काफी गहमागहमी थी। इस बार नगर पालिका में कांग्रेस के 7 पार्षद और  भाजपा के 7 पार्षद जीत कर आए थे । जिसके चलते अध्यक्ष और उपाध्यक्ष किसका बनेगा। काफी रोचक हो गया था। पार्षदों की संख्या बराबर होने के कारण निर्दलीय पार्षद की भूमिका महत्वपूर्ण हो गई थी । जिसके चलते दो दिन पूर्व आशीष सिंह ने निर्दलीय प्रत्याशी से संपर्क किया और उसके बाद रणनीति तय की है और दूसरे दिन ही सभी कांग्रेसी पार्षदों को अपने साथ ले गये । रात भर अपने घर में रखें और सवेरे मतदान के समय सीधे तखतपुर नगर पालिका लेकर आए। जहां कांग्रेसी पार्षदों का किसी से भी संपर्क नहीं हो पाने के कारण कांग्रेस ने यह जीत दर्ज की। आज जब अध्यक्ष पद के लिए मतदान हुआ। तब कांग्रेस से श्रीमती पुष्पा मुन्ना श्रीवास और अमरीका साहू भाजपा से उम्मीदवार थी।  पुष्पा मुन्ना श्रीवास को 8 मत मिले और अमरीका साहू को 7 मतदान, कांग्रेस प्रत्याशी 1 वोट से श्रीमति मुन्ना पुष्पा श्रीवास विजयी हो गयी। उपाध्यक्ष पद के लिये वंदना बाला सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा। जहांं भाजपा ने प्रत्याशी घोषित नही किया। निर्विरोध वंदना बाला सिंह ठाकुर को निर्वाचित किया गया।।अपीली समिति में कांग्रेस से टेकचंद कारड़ा और भाजपा से नैन लाल साहू निर्विरोध निर्वाचित हुए।इस अवसर पर तखतपुर  विधायक रश्मि आशीष सिंह  ने कहा कि यह जनता की जीत है। जिन्होंने नगरपालिका में कांग्रेस के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को निर्वाचित किया है। आशीष सिंह ने कहा कि जनता ने जो अध्यक्ष और उपाध्यक्ष नगर पालिका को दिया है। वह नगर विकास में कमी नहीं करेगा। पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेंद्र कौर मक्कड़ ने भी दोनों प्रत्याशियों को विजयी होने पर बधाई दी। पर्यवेक्षक मंजू सिंंह ने कहा कि यह प्रदेश में बैठे कांग्रेसी सरकार की जीत है । जिन्होंने कुशल नीति से प्रशासन किया और जनता ने पूरे प्रदेश में नगरी निकाय पर उनकी सत्ता कांग्रेस के हाथ में दी है। जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र पांडेय ने कहा कि कांग्रेस की जीत है ।और पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अशोक ठाकुर ने कहा कि नगर विकास को ध्यान में रखकर निर्दलीय प्रत्याशी ने कांग्रेस का साथ दिया है और नगर विकास में पूरा सहयोग रहेगा। जीत के बाद श्रीमती पुष्पा मुुुन्ना श्रीवास ने कहा कि यह जीत कांग्रेस की नीतियों की जीत है। और कांग्रेस हर क्षेत्र में नगर का विकास करेगी । नव निर्वाचित उपाध्यक्ष वंदना सिंह ठाकुर ने कहा कि नगर विकास में कोई भी कमी नहीं आने दी जाएगी और विकास के लिए हर कार्य बढ़-चढ़कर किया जाएगा। नागरिकों की सुविधाओं को ध्यान में रखकर कार्य किया जाएगा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने इस जीत को जनता की जीत बताया । इस अवसर पर सुरेश ठाकुर , असरफ वनक , नट्टु जायशी, मुन्ना श्रीवास सहित अन्य जन उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *