गुरुकुल विद्यालय में आयोजित हुआ गणित मेला

भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जन्मदिवस के अवसर पर गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय तखतपुर में रामानुजन अवार्डऔर परीक्षा के साथ गणित मेला का आयोजन किया गया जिसमें नगर के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को चांदी के मेडल से पुरस्कृत किया गया।नगर के मध्य में स्थित गुरुकुल उच्च माध्यमिक विद्यालय में  आज गणित मेला  का आयोजन किया गया , जिसमें विद्यालय के विद्यार्थियों ने  गणित के सूत्रों और सिद्धांतों को प्रदर्शित करते हुए मॉडलों  का प्रदर्शन किया । साथ ही  गणित पर ही आधारित रंगोली प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के छात्राओं ने  गणित के विभिन्न सूत्रों और  सिद्धांतों को रंगोली के द्वारा प्रदर्शित किया। आज के कार्यक्रम के मुख्य अतिथि तखतपुर में पत्रकारिता के लिए जाने जाने वाले बृजपाल सिंह होरा जबकि अध्यक्ष पटेल ट्यूटोरियल्स के डिप्टी डायरेक्टर रवि तिवारी रहे विशिष्ट अतिथियों में रिश्वत के अध्यक्ष वरुण सिंह ठाकुर दबंग दुनिया के  संवाददाता  परवेज हरमन  देशबंधु के संवाददाता  मनजीत सिंह मुच्छल  दैनिक भास्कर के संवाददाता राकेश मिश्रा पत्रिका के संवाददाता ललित यादव रुखसार के संवाददाता राहुल तिवारी परमेश्वर सिंह ठाकुर निलेश धनकर थे। परीक्षा और मॉडल तथा रंगोली प्रतियोगिता में विजेताओं को चांदी के मेडल प्रशस्ति पत्र दिए गए।

जिसमे समस्त तखतपुर स्कूलो से
*10वी स्तर में*
प्रथम मानसी साहू(गुरुकुल स्कूल)
द्वितीय सीमा ठाकुर ( गुरुकुल स्कूल)
तृतीय संस्कार कश्यप ( नवजागृति)
*12 वी स्तर में*
प्रथम भूपेश वर्मा( गुरुकुल स्कूल)
द्वितीय साक्षी साहू (कन्या स्कूल) तृतीय  विवेक क्षत्री ( गुरुकुल स्कूल)
*गणित मॉडल में*——विद्यालयीन स्तर
1 विवेक क्षत्री, दीपाली,सेजल,प्रिया
2 अविनाश साहू,अर्पित कसेर, देवाशीष कश्यप
3 कामेश्वर पांडेय
*रंगोली में*—–विद्यालयीन स्तर
1 कामिनी देवांगन,मोनिका कश्यप
2  वैशाली,सुनिधि,रागनी बर्मन, ख़ुशी
3 प्रज्ञा, रागनी, मुस्कान

आज के कार्यक्रम का संचालन योगेश टेकवानी ने किया जबकि आभार प्रदर्शन आशीष पाठक ने किया आज के कार्यक्रम में विद्यालय से दिनेश्वर सिंह ठाकुर, अवधेश सिंह ठाकुर, नरेंद्र पांडेय, लक्ष्मीकांत तिवारी, श्रद्धा ठाकुर, शारदा देवांगन ,रवि सिंह ठाकुर सहित बड़ी संख्या में शिक्षा पर विद्यार्थी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *