गरीबों के खाने पर कुदृष्टि पड़ गयी है केन्द्र और अडानी, अम्बानी का- संसदीय सचिव रश्मि सिंह

  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

तख़तपुर

ब्यूरो –

लॉक डाउन के दौरान सारे व्यापार ठप पड़ गए थे। लेकिन खाने पीने के सामान का व्यापार जारी था।अब मोदी और उनके उद्योगपति साथियों अडानी और अम्बानी की कुदृष्टि इस पर पड़ गयी है।इसी क्षेत्र पर एकाधिकार के लिए यह कृषि बिल लाये गए है।यह बातें आज कृषि बिल के विरोध में किये गए बन्द में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संसदीय सचिव और क्षेत्रीय विधायक श्रीमती रश्मि सिंह ने कही।उन्होंने आगे कहा कि हमारे प्रदेश में किसान इस बिल को लेकर इसलिए उदासीन है क्योंकि भूपेश बघेल की कांग्रेसी सरकार के द्वारा 2500 रुपये में धान की खरीदी से उनको आने वाले समय मे होने वाली परेशानियों का अंदाजा नही है।इस बिल के कारण धीरे-धीरे मंडियों का अस्तित्व समाप्त हो जाएगा और किसान व्यापारियों के हाथ का खिलौना बनकर रह जाएंगे।हम किसानों के भविष्य को सुरक्षित रखने की लड़ाई में उनके साथ है और इस लड़ाई को उनके साथ मिलकर तब तक लड़ेंगे जब तक बिल वापस नही ले लिया जाता।

आज तख़तपुर में कांग्रेस के आह्वान पर व्यापारियों ने दोपहर दो बजे तक अपने प्रतिष्ठान बंद कर किसानों के भारत बंद को समर्थन दिया।इस दौरान नगर में लगभग सभी मुख्य मार्ग के लगभग सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे ।केवल मेडिकल और पेट्रोल पंप ही खुले रहे।व्यापारियों के सहयोग से कांग्रेस द्वारा कराया गया आज का बन्द सफल रहा।इसके लिए कल ही काँग्रेस के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ बैठक कर समर्थन मांगा था।बन्द में सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस और प्रशासन ने फ्लैग मार्च भी किया।आज आयोजित बन्द को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा काँग्रेस का नारा जय जवान जय किसान था।।लेकिन मोदी ने दोनों को आमने सामने कर दिया है।यह अम्बानी और अडानी के हितों का बिल है किसानों के हितों का नहीं।जमाखोरी पर नियंत्रण वाले कानून हटा लिया गए ।इससे बड़े व्यापारी जमाखोरी भी करेंगे।जिला पंचायत सभापति जितेंद्र पांडेय ने कहा आज जो समर्थन मिला उससे भाजपाई जाग जाएं उन्हें समझ जाना चाहिए कि अब निचले स्तर से उनका विरोध शुरू हो गया है।पहले ही किसानों से बात कर लेना था तो आज यह नौबत नही आती।इससे किसानों की स्वतंत्रता समाप्त हो जाएगी।दिल्ली में किसानों ने बताया कि यह किसानों का देश है।सभा को जिलामहामंत्री शिवबालक कौशिक ने भी संबोधित किया।संचालन ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे एवं आभार नगर अध्यक्ष शिवनाथ देवांगन ने किया इस अवसर पर ज़िला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष मुन्ना श्रीवास, किसान कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री अशरफ वनक, राधेशयाम गोयल, पार्षद हरविंदर सिंह हूरा, कैलाश देवागन, टेकचंद कारडा, लछमी यादव, चन्द्रप्रकाश देवागन, युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिहारी देवागन, मंजीत सिंह चंचल, होजेफा भारमल, सुनील जागडे, दुर्गेश आडिल, मोहित सिंह, धर्मेश दुबे, सुरेश टंडन, अनिल गुप्ता, अवधेश शुक्ला, राजवीर हूरा, संजय गुप्ता, शाबिर जायसी, सुखदेव कुर्रे, अजय ध्रुव, मनीष केनार, सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *