धान एवं मक्का खरीदी केंद्रों के लिए पर्यवेक्षक किये गये नियुक्त।

बिलासपुर

ब्यूरो – 1दिसंबर से शुरू हो रहे धान और मक्का खरीदी के खरीदी केंद्रों के निरीक्षण के लिए कलेक्टर सारांश मित्तर ने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी है।तख़तपुर क्षेत्र के खरीदी केंद्रों के लिए विकासखंड के अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में समर्थन मूल्य पर धान एवं मक्का खरीदी हेतु खरीदी केन्द्रों में आरंभिक तैयारी एवं धान उपार्जन की व्यवस्था हेतु उपार्जन केन्द्रों के निरीक्षण एवं पर्यवेक्षण के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किये गये है।नोडल अधिकारी के रूप में धर्मन खलखो, संयुक्त संचालक, पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग बिलासपुर को जूनापारा एवं पाली, हिमांशु गुप्ता, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत, तखतपुर को तखतपुर, श्रीमती शीतल चंद्रवंशी, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, तखतपुर को विजयपुर एवं सिंघनपुरी, सी.बी.सिंह उप संचालक उद्यान, बिलासपुर को गिरधौना एवं पचबहरा, आर.के.अंचल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी तखतपुर को मोंछ एवं देवरी, आर.के.भार्गव, जिला शिक्षा अधिकारी बिलासपुर को जरौंधा ,कुॅआ एवं नगोई (केन्द्र कुंआ), आर.के.सोनवाने, संयुक्त संचालक पशु चिकित्सा सेवाएं बिलासपुर को पुरेना एवं ढनढन, बरेठ कार्यपालन अभियंता छ.ग. राज्य सेतु निगम बिलासपुर को बेलपान, सुरेश सिंह जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बिलासपुर को खम्हरिया, तारकेश्वर सिन्हा परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सरंकडा को खरकेना, ओ.पी.चंद्रवंशी परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना तखपतुर को देवतरा एवं बीजा, अरूण पाण्डेय, परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना सकरी को पोंड़ीकला का पर्यवेक्षण का दायित्व सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *