तख़तपुर
ब्यूरो – तख़तपुर नगर पालिका में भाजपा पार्षद दल ने नेता प्रतिपक्ष को बदल दिया है।मुख्य नगर पालिका अधिकारी को आज सौंपे आवेदन में इस बात की सूचना दी गयी।इसमे सभी छः पार्षदों ने हस्ताक्षर कर ईश्वर देवांगन को नगर पालिका में अपना नेता चुन लिया है।
नगर पालिका तखतपुर के भाजपा पार्षद दल ने आज एक बैठक कर ईश्वर देवांगन को नगर पालिका में दल का नया नेता चुन लिया है। आज पार्षद दल ने इसकी सूचना नगर पालिका को भी प्रेषित किया है। पूर्व ने भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के प्रस्ताव पर पार्षदों ने वार्ड क्रमांक 11 के पार्षद शिव देवांगन को।नगर पालिक में अपना नेता प्रतिपक्ष चुना था।लेकिन शिव देवांगन पार्षदों की समस्याओं को नगर पालिका में उठाने में भाजपा पार्षदों की अपेक्षाओं पर खरे नही उतरे।इस विषय मे 15 दिवस पूर्व भाजपा पार्षद दल के द्वारा भाजपा मंडल अध्यक्ष त्रेतानाथ पांडेय को सूचित किया था।उन्होंने मंडल अध्यक्ष को बताया था कि नेता प्रतिपक्ष श्री शिव देवांगन के द्वारा अपने दायित्वों का समुचित निर्वहन नही करने के कारण भाजपा पार्षद दल निकाय में विपक्ष की भूमिका में कमजोर नजर दिखाई दे रहा है।जबकि नगर पालिका में सत्ता पक्ष और विपक्ष में केवल एक वोट का ही अंतर है। ऐसी स्थिति भविष्य में दल के लिए नुकसानदायक हो सकती है।अतः शिव देवांगन को पद से पृथक करने बाबत पत्र प्रेषित किया गया था।पार्षदों के इस पत्र पर भाजपा नेताओं द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नही देने पर आज भाजपा पार्षद दल ने निर्णय लेते हुए वार्ड क्रमांक 7 के पार्षद ईश्वर देवांगन को नेता प्रतिपक्ष चुन लिया और इसकी सूचना मुख्य नगर पालिक अधिकारी को भी दे दिया। नेता प्रतिपक्ष के रूप में दायित्व सौपे जाने पर श्री ईश्वर देवांगन ने कहा कि पार्षद दल द्वारा जो जवाबदारी दी गई है उसे निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करने तथा कांग्रेस सरकार की निकाय में चल रही भर्राशाही, मनमानी एवं पक्षपात पूर्ण रवैये का खुलकर विरोध कर नगर के आमजनों के हित में कार्य करने तथा सकारात्मक विपक्ष की भूमिका निभाने के संकल्प को दोहराया है।
क्यों चुना नया नेता प्रतिपक्ष?
नगर पालिका में मात्र 11 महीनों में ही अपना नेता प्रतिपक्ष बदलने की नौबत क्यों आई।भाजपा महामंत्री और वार्ड 3 के पार्षद नैन लाल साहू ने बताया इसका कारण नेता प्रतिपक्ष शिव देवांगन का पार्षदों के किसी भी विरोध और शिकायत में साथ खड़ा नही होना है।भाजपा पार्षद लगातार नगर पालिका पर अपने वार्डो में विकास कार्यों को लेकर किये जा रहे भेदभाव की शिकायत करते रहे हैं मगर नेता प्रतिपक्ष के रूप में शिव देवांगन द्वारा कभी भी कोई बयान जारी नही किया गया।जब पार्षद अपना विरोध दर्ज कराने जाते तब भी शिव देवांगन साथ नही होते थे।न ही नगर पालिका में किसी समस्या में नगर पालिका और सत्ता पक्ष को घेरने की कोई कार्य योजना बनाई।पिछले दिनों पीआईसी की बैठक में भाजपा पार्षदों द्वारा किये गए विरोध प्रदर्शन में भी शिव साथ नही थे ।वरण वे वहां आये और देखकर चले गए धरना प्रदर्शन में साथ नही बैठे ।इसके कारण पार्षदों के सब्र का बांध टूट गया और आज बैठक कर ईश्वर देवांगन को नया नेता प्रतिपक्ष चुन लिया।