राजीव गांधी जयंती पर मस्तूरी में किया गया पौधा वितरण,एम्बुलेंस का हुआ लोकार्पण

मस्तूरी

सूरज सिंह- पूर्व प्रधानमंत्री राजेव गांधी की जयंती के अवसर पर मस्तूरी युवा कांग्रेस ने जनपद उपाध्यक्ष के नेतृत्त्व में पौधा वित्तरण का कार्यक्रम रखा।इसमे 5000 से अधिक फलदार और छायादार वृक्ष के पौधों का वितरण किया गया।

मस्तूरी युवा कांग्रेस के द्वारा आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की जयंती मनाई गई।मंस्तूरी के जोन्धरा चौक पर जनपद उपाध्यक्ष और मस्तूरी युवा कांग्रेस अध्यक्ष नितेश सिंह के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा इस अवसर पर लोगो को 5000 फलदार और छायादार वृक्ष के पौधों का वितरण किया गया।साथ ही सानुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक एम्बुलेंस का लोकार्पण किया गया।जनपद उपाध्यक्ष नितेश सिंह ने एम्बुलेंस की पूजा कर इसे लोगो की सेवाओं के लिए स्वास्थ्य केंद्र को सौंपा गया। इस अवसर पर विशाल सिंह, दीपक सिंह, सूरज सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रघु यादव, किसान कांग्रेस अध्यक्ष सुनील पटेल, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र लहरें,एनएसयूआई अध्यक्ष विकास मधुकर, जनपद सभापति दामोदर कांत,देवेंद्र कृष्णन, आशुतोष जांगड़े, दीपक यादव, अंकित साहू, विष्णु बंजारे, राहुल श्रीवास्तव, भवानी राय, भोला साहू, प्रशांत बंजारे, सुरेंद्र लहरे, आदि युवा कांग्रेसी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *