मस्तूरी
सूरज सिंह – छत्तीसगढ़ कांग्रेस कार्यकर्ताओं की वर्चुअल रैली आज सम्पन्न हुआ।इसमे छत्तीसगढ़ शासन के मुखिया भूपेश बघेल सहित अन्य कैबिनेट मंत्रियों ने कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन संबोधित किया।मस्तूरी के मंगल भवन में क्षेत्र के कार्यकर्ता इस रेली में शामिल हुए।
मस्तूरी मुख्यालय के मंगल भवन परिसर में कांग्रेसियों का वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के द्वारा मीटिंग संपन्न हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत छत्तीसगढ़ के राज्य गीत अरपा पैरी के धार से आरंभ हुआ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में हो रहे वर्चुअल रैली को छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित मंत्री मंडलों ने ऑनलाइन आकर प्रदेश के कांग्रेसियों एवं किसानों को संबोधित किया जिसमें मस्तूरी क्षेत्र के समस्त कांग्रेसी सहित सैकड़ों की संख्या में किसान उपस्थित रहे।लोगों ने वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के जरिए छत्तीसगढ़ प्रदेश के मंत्री मंडल के सभी सदस्यों की बातों को ध्यान से सुनी इसमें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर यादव, जनपद उपाध्यक्ष व युवा कांग्रेस विधान सभा मस्तूरी अध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर,व जिला पंचायत के प्रतिनिधि सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आपको यह बताते चलें कि बिलासपुर जिले में छत्तीसगढ़ के मुखिया भूपेश बघेल ने मस्तूरी व बिल्हा में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बात की और किसानों के सामने बात रखी हजारों किसान भाइयों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रूबरू हुए।