बिलासपुर
ब्यूरो- छतीसगढ़ भाजपा के नये प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी गयी है।विष्णु देव साय को नया भाजपा अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।वे वर्तमान अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे।
भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय को छत्तीसगढ़ बीजेपी अध्यक्ष नियुक्त किया है। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने साय के नाम का ऐलान किया। विष्णु देव साय पूर्व में भी छत्तीसगढ़ बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं। यह तृतीय अवसर है कि पार्टी ने छत्तीसगढ़ बीजेपी की कमान उनके हाथों में सौंपा गया है। इससे पूर्व साय 2006 से 2009 और फिर 2009 ने 2013 तक राज्य में पार्टी की कमान संभाल चुके हैं।उन्हें बीजेपी के दिग्गज नेताओं में माना गया है और खासकर छत्तीसगढ़ में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में भाजपा की हार के बाद से ही छत्तीसगढ़ में भाजपा अध्यक्ष बदले जाने की बात चली रही थी।भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने मंगलवार को इस पर फैसला ले लेते हुए।विष्णुदेव साय को अध्यक्ष चुन लिया और वे वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी का स्थान लेंगे।विष्णुदेव साय का जन्म जशपुर जिले के कांसाबेल तहसील के एक छोटे से गांव बगिया में एक किसान परिवार के यहां हुआ. विष्णुदेव साय ने पंचायत प्रमुख से केन्द्रीय मंत्री तक का पद संभाला है।विष्णुदेव साय 16वीं लोकसभा के लिए रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चुने गए थे। इससे पहले 15वीं लोकसभा में भी वो सांसद चुने गए थे। साय 1991 से 2014 तक रायगढ़ लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं।