अंश का जन्मदिन पूरी रामा लाइफ सिटी रखेगी याद!

बिलासपुर

गोविंद सिंगरौल – अचानक पुलिस की छः गाड़ियां कॉलोनी में आकर रुकती है।कॉलोनी में रहने वाले सकते में आ जाते हैं फिर क्या हो गया?महीने भर से तो एक तरह से सभी अपने घरों में कैद ही हैं।तभी पुलिस के जवान हाथों में केक ,मोमबत्ती,और गिफ्ट लिए हैप्पी बर्थडे टू यु …गाते गाड़ियों से उतरते हैं।कॉलोनी वाले जो अब तक किसी अनहोनी की आशंका में डरे हुए थे।उनके मुखमंडल पर विस्मय के साथ मुस्कान बिखर जाती है।यह घटना बिलासपुर से लगे सकरी के रामा लाइफ सिटी का है,जहाँ पिछले एक महीने से कर्फ्यू जैसा लॉक डाउन लागू था। आज पुलिस अपने मानवीय पक्ष को प्रकट करते हुए एक लड़के के जन्मदिन पर बधाई देने पहुंची थी।

सकरी थाना क्षेत्र के राम लाइफ सिटी के निवासियों में उस समय विस्मयकारी खुशी की लहर दौड़ गयी।जब एक सकरी थाना स्टाफ,थाना प्रभारी रवींद्र यादव की अगुवाई में छः गाड़ियों में कॉलोनी पहुंचे, और एक घर के सामने रुककर गाड़ी से केक मोमबत्ती निकाल कर बर्थडे गीत गाते हुए उतरे।यहाँ एक बच्चे अंश का जन्म दिन मनाया।यह देखकर न केवल बच्चे के माता पिता चकित रह गए वरन कॉलोनी के आस पड़ोस के लोगो का भी यही हाल था।

दरअसल राम लाइफ सिटी मव एक कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद से पूरी कॉलोनी को एक तरह से क्वारंटाइन कर दिया गया था और दो प्रवेश द्वारों पर कड़ा पहरा लगा हुआ था।साथी पुलिस की लगातार चौकसी भी जारी थी। इसके कारण कॉलोनी में कर्फ्यू जैसा लॉक डाउन था।आज एक महीने बाद यह कड़ाई काम कर दी गयी।इसकी सूचना देने कें लिए सकरी पुलिस ने यह विधि अपनाई और कॉलोनी में रहने वाले अंश का जन्मदिन मानते हुए लोगो को इस बात की सूचना दी।

पीछले एक महीने से कर्फ्यू जैसी स्थिति में रह रहे कॉलोनी वासियो ने पुलिस का कठोर पक्ष देखा रहा होगा ।मगर आज सकरी थाना स्टाफ के इस कार्य ने लोगो को पुलिस का मानवीय पक्ष भी दिखाया है।कॉलोनी वासियो में पुलिस के इस नए रूप की चर्चा होने के साथ ही,सभी मुक्तकंठ से पुलिस के इस कार्य की प्रशंसा कर रहे हैं। निश्चित ही अंश का यह जन्मदिन उसे और उसके माता-पिता जीवनभर अविस्मरणीय रहेगा।मगर कॉलोनी में रहने वाले भी इसे कभी नही भूल पाएंगे।इस जन्मदिन को मनाने में थाना प्रभारी रवींद्र यादव,उप निरीक्षक मनोज पटेल,प्रधान आरक्षक दिवाकर सिंह,राजेश्वर क्षत्री,अशोक चौरसिया,रीना प्रधान,आरक्षकगण मुकेश शर्मा,अभिजीत डाहीरे,सुदर्शन मरकाम शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *