महाशिवरात्रि पर मल्हार में लगा मेला!

मस्तूरी

सूरज सिंह

मस्तूरी-महाशिवरात्रि के अवसर पर आज से मल्हार में मेला लग गया है।पातालेश्वर महादेव के समीप मैदान में कई दिनों तक चलने वाला मेला आज शुरू हो गया।

माँ डिडनेश्वरी और अपने पुरातात्विक महत्व केलिए जाने जाने वाले मल्हार में आज पातालेश्वर महादेव की पूजा अर्चना के साथ मेला लग गया है।आज से शुरू हुआ यह मेला होली तक लगा रहेगा।बता दें कि पातालेश्वर महादेव महादेव का मंदिर का उल्लेख केदारेश्वर नाम से प्राचीन अभिलेखों में मिलता है।इस मंदीर का निर्माण जाजल्यदेव के शासन काल मे सोमराज नामक ब्राह्मण ने 1167-68 में कराया था।इस मंदीर में भगवान का गर्भ गृह भू-तल से नीचे होने के कारण इसे पातालेश्वर कहा जाता है।

मेले की तैयारियों के महाशिवरात्रि पर्व के लिए अंचल के सभी महादेव मंदिरों में साफ-सफाई लिपाई पुताई कर आकर्षक साज-सज्जा की गई है ।मल्हार स्थित भगवान पातालेश्वर मंदिर में भी साफ सफाई और सजावट का कार्य पूरा कर लिया गया है। यहां प्रत्येक वर्ष महाशिवरात्रि के दिन मेले का शुरुआत होता है जो मेला होली के अंत तक चलता है ।यहां लोगों के मनोरंजन के लिए। झूला। सर्कस। टॉकीज। मीना बाजार। आदि। सामान आते हैं। आपको बताते चलें कि महाशिवरात्रि के दिन मंदीर पर श्रद्धालु रात में ही पहुंचना शुरू हो जाते हैं।यहां शिव जी की प्रतिमा पर रुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना की जाती है। इस अवसर पर भक्तों के द्वारा सड़को और मंदिर के आसपास जगह जगह भंडारा भी लगाया गया है।आने वाले भक्तों को फल खीर पुरी हलवा आदि बांटे जा रहे हैं। यहां लोग दूर-दूर से। शिव जी में मनोकामना जल चढ़ाने के लिए आते हैं ।ऐसा मानना है कि यहाँ मांगी वरदान जरूर पूरा होता है।

इसके अलावा मल्हार में मेला स्थल से थोड़ी दूरी पर माँ डिडेश्वरी की प्रसिद्ध मंदिर भी विद्यमान है जो बाहर से आये हुए श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र है। मल्हार स्थित डिंडेश्वरी मंदिर में श्रद्धालुओं की दिन भर भीड़ लगी रहती है।एक तरफ लोग मंदिरों में जा जाकर शिव प्रतिमा में रुद्रा अभिषेक कर रहे हैं। तो वहीं दूसरी तरफ ग्राम बिल्हा के लोग गांव की साफ सफाई कर।महाशिवरात्रि का पर्व मना रहे। जिसमें युवा सतनाम सेना बेल्हा मस्तुरी स्कूल,सतनाम भवन आंगनबाड़ी आसपास के रोड जहाँ से श्रद्धालु गण आते जाते है ।सभी जगह साफ सफाई कर रहे है सभी जगह साफ सफाई कर। महाशिवरात्रि पर्व मना रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *