मुंगेली
नीलकमल सिंह ठाकुर
मुंगेली – धान खरीदी पर प्रदेश की राजनीति गर्मा गयी है।जहाँ भूपेश बघेल ने अमेरिका से लौटकर धान खरीदी के8 मियाद बढ़ाने से स्पष्ट मन कर दिया है।वही बीजेपी किसानों के धान खरीदी के मुद्दे को लेकर किसान संगठनों के साथ सरकार को घेरने की मंशा से प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन कर रही है।
धान खरीदी को लेकर विपक्ष में बैठी भाजपा और किसान मोर्चा दोनों द्वारा संयुक्त रूप प्रदेश सरकार के खिलाफ आज प्रदेश स्तरीय धरना किया जा रहा है।वहीं मुंगेली जिला में भी मुंगेली के पड़ाव चौक में भाजपा और किसान मोर्चा के सदस्य धरने पर बैठे । भाजपा द्वारा कांग्रेस सरकार को दोगली सरकार ठहराया गया। उनका कहना था कि भूपेश सरकार किसानों के साथ छलावा कर रही है, अपने वादे से मुकर कर किसानों को धोखा दे रही है।जब धान लेना ही नहीं था तो वादा क्यों किया ।कुछ दिन पहले बस्तर के केसकाल में भूपेश सरकार किसानों पर लाठीचार्ज कराकर किसानों के साथ बहुत ज्यादती की है ।बीजेपी का कहना है कि ऐसा उन्हें नहीं करना चाहिए। किसान अपने हक की मांग कर रहे थे ,तोकौन सा गलत काम कर रहे थे। सरकार ने जो वादा किया था उसी की मांग कर रहे थे।कई जगह तो चक्का जाम भी किया गया फिर भी प्रदेश सरकार को किसानों की बात तक नहीं सुनी ।ऐसे में हम क्या कर सकते थे तो आज पूरे प्रदेश में धरने के माध्यम से सरकार को नाराजगी जाहिर कर रहे हैं कि सरकार हमारी बातों को ध्यान दे तथा किसानों के हित में कार्य करे ।अन्यथा यह धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। धरना प्रदर्शन में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष संतु लाल सोनकर, नगर पालिका परिषद उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, मुंगेली भाजपा जिला अध्यक्ष शैलेष पाठक, किसान मोर्चा के अध्यक्ष ,जनपद उपाध्यक्ष पवन पांडेय,जनपद सदस्य शैलेंद्र तिवारी, भाजपा मंडल अध्यक्ष राणा प्रताप सिंह, पूर्व पार्षद जय प्रकाश मिश्रा, पार्षद मोना नागरे, पूर्व पार्षद प्रवीण सोनी, पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष गिरीश शुक्ला प्रदीप पांडेय, ओम प्रकाश उपाध्याय, विनोद यादव, मुकेश रोहरा, राजू सोनी, नंदू सिंग के साथ भाजपा के अन्य सदस्य और कार्यकर्ता भी शामिल थे।