गोबर के साथ-साथ मिनी राइस मिल से होगी महिलाओं की कमाई

मुंगेली

सदाराम कश्यप

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा गोधन न्याय योजना में गौठान में काम कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने के लिए अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध कराया जा रहा है।इसी के तहत ग्राम पंचायत जरहगांव के गौठान में कार्य कर रहे स्व सहायता समूह की महिलाओं को मिनी राइस मिल प्रदान किया गया है। महिलाओ को यह राइस मिल खनिज न्यास की राशि से जिला प्रशासन और कृषि विभाग के द्वारा प्रदान किया गया है।

मुंगेली जिले और विकासखण्ड के अंतर्गत ग्राम पंचायत जरहगांव के गौठान में काम कर रही स्व सहायता समूह की महिलाओ को मिनी राइस मिल प्रदान किया गया है।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा साहू उपस्थित थी ।उनके साथ जनपद सदस्य श्रीमती माया जयसवाल जनपद सी ई ओ भूमिका देसाई भी उपस्थित रही। गौठान में आयोजित कार्यक्रम में अतिथियों द्वारा राइस मिल की पूजा अर्चना कर महिलाओ को प्रदान किया गया।महिलाओ को संबोधित करते हुए जिला पंचायत सदस्य श्रीमती दुर्गा साहू ने कहा कि महिलाओं का आर्थिक रूप से आत्म निर्भर होना आवश्यक है।इससे वे घर के खर्चो में भी अपनी सहभागिता देकर सम्मान पा सकती है।गौठान में मिनी राइस मिल की स्थापना से एक काम के साथ-साथ दूसरा काम भी मिल गया है।इससे सामूहिक श्रम का पर्याप्त उपयोग कर अधिक लाभ होगा ।वही सीईओ भूमिका देसाई ने महिलाओंका को मन लगाकर कम करने और शासन की योजना से लाभ लेने के लिए प्रोत्साहित कर शुभकामाएं दी गयी।इस अवसर पर सरपंच जरहागांव धीर सिंह बंजारे ,उप सरपंच संतोष साहू सहित ग्राम पंचायत के समस्त पंच गण व महिला स्व सहायता की सदस्य एवं ग़ाम वासियों की उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *