रायपुर
ब्यूरो –
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल में कार्यरत नियमित अधिकारी कर्मचारी और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों का संयुक्त संगठन एक बैठक आयोजित कर गठित किया गया। इसका उद्देश्य मंडल में कार्यरत अधिकारियों कर्मचारियों और कर्मियों के हितों को लेकर माध्यमिक शिक्षा मंडल के उच्चाधिकारियों से संवाद स्थापित कर समस्याओं का समाधान करना है।

छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल और उसमें कार्यरत कर्मचारियों/ अधिकारियों और वेतनभोगी कर्मियों के बीच किसी भी विषय को लेकर हो रहे मतभेद को दूर करने और कर्मचारी हितों के लिए मंडल के उच्चाधिकारियों के साथ संवाद स्थापित करने हेतु छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल नियमित दैनिक संयुक्त कर्मचारी अधिकारी कल्याण संघ का गठन एक बैठक आहूत कर किया गया। इसमें नारायण मजूमदार को प्रदेश संयोजक भोज राम साहू ,प्रदेश सह संयोजक श्यामसुंदर राव संभाग प्रतिनिधि, मोहम्मद अबू फिरोज संगठन मंत्री और ठाकुर जितेंद्र सिंह को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है ।इनके अलावा अंशुमन कसेर को प्रदेश अध्यक्ष, योगेश्वर प्रसाद कश्यप को प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश बारले को प्रदेश सचिव, पुरुषोत्तम वाकरे को प्रदेश कोषाध्यक्ष और महेंद्र कुमार वर्मा को प्रदेश संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है। वही मंडल के पूर्व सदस्य परसराम बोहरा को संरक्षक नियुक्त किया गया है ।इस संगठन का उद्देश्य नियमित अधिकारी कर्मचारियों और दैनिक वेतन भोगी कर्मियों के बीच की दूरी को भी मिटाना है। यह जानकारी संगठन के प्रदेश महामंत्री जितेन सिंह ने दी है।