Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

भाजपा पार्षदों की प्रेस वार्ता ,नगर पालिका पर लगाए पक्षपात का आरोप, कल देंगे धरना।

  • Posted on February 21, 2021
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

तख़तपुर

ब्यूरो –

भाजपा पार्षद दल कल नगर पालिका में अपने साथ हो रहे भेद भाव और विकास कार्यों में अपने वार्डो की अनदेखी को लेकर पुराने बस स्टैंड पर धरना प्रदर्शन करेगी।उसके बाद रैली निकाल कर नगर पालिका का घेराव करेगी।इसके पूर्व भाजपा ने आज नगर के पत्रकारों की वार्ता कर अपनी बातें रखीं।और नगर पालिका के अध्यक्ष और सीएमओ पर भेदभाव करने का आरोप लगाते हुए विकास कार्यो में भाजपाई वार्डो की अनदेखी कर जनता को सुविधाओ से दूर करने का आरोप लगाया।


आज भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्षद दल ने महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पांडेय और नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन के नेतृत्व में एक पत्रकार वार्ता कर ,भाजपा द्वारा कल किये जाने वाले धरना प्रदर्शन और नगर पालिका घेराव की जानकारी दी और एजेंडे से अवगत कराया।

हर्षिता पांडेय ने कहा कि भाजपा शासन काल मे जब नगर में भाजपा का शासन नही था तब भी न्यूनतम 5 करोड़ प्रतिवर्ष का आबंटन आता था।उस समय इस तरह का भेद भाव नही होता था।आज कांग्रेस की सरकार आने के बाद नगरीय निकायों को मात्र एक करोड़ की राशि दी जा रही है ।उसमें से भी भाजपा पार्षदों के वार्डों में एक फूटी कौड़ी का काम नही कराया जा रहा है।इससे ऐसा लगता है कि जैसे नगर में भाजपा पार्षदों के वार्ड की जनता ने भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर कोई अपराध कर दिया हो और उन्हें इसकी सजा के रूप में विकास और सुविधाओं से दूर किया जा रहा है।यह हमेशा से काँग्रेस की नीति रही है कि वह जिस क्षेत्र या स्थान से पराजित होते है, उस क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार करते है।नगर के लिए 14 वे और 15वें वित्त की राशि से बनाई गयी कार्य योजना में भाजपा पार्षदों के वार्डो में एक रुपये के भी विकास कार्य को शामिल नही किया गया है।आवास में हितग्राहियों को चेहरे और वार्ड देखकर राशि का आबंटन किया जा रहा है।नगर में सफाई की व्यवस्था ऐसी है कि भाजपा पार्षदों के वार्डो में कई कई दिनों तक सफाई कर्मी जा ही नही रहे। उन्हें कार्यालय से स्पष्ट निर्देशित किया गया हैं कि उनके वार्डो में किसी प्रकार की सफाई नही की जानी है।इन सब मुद्दों को लेकर भाजपा कल पुराने बस स्टैंड में धरना देगी और नगर पालिका का घेराव करेगी।


नेता प्रतिपक्ष ईश्वर देवांगन ने कहा कि नगर पालिका में एमआईसी में हमारे प्रस्तावो पर कोई ध्यान नही दिया जाता है।13 महीने में केवल एक बार एमआईसी की बैठक हुई है उसमें भी भाजपा पार्षदों की बातों को नही सुना गया।इसके चलते हमे नगर पालिका की बैठक का बहिष्कार कर धरना देना पड़ा।जो प्रस्ताव हमारे द्वारा विरोध और दबाव के बाद पास कराए गए है, उनमें भी आज तक कोई ठोस कार्यवाही नही हुई है।हमारे सभी पार्षदों को बैठक में बोलने और अपनी बातें रखने का मौका नही दिया गया।हमारे द्वारा दिये गए प्रस्ताव और बताई गई कार्य योजना पर किसी तरह का निर्णय नही लिया गया है।हम शिकायत करते है तो हमे शिकायती प्रवृत्ति का कहा जाता है।हमारे वार्ड की जनता ने हमे लोकतांत्रिक प्रणाली में चुना है तो क्या उन्होंने कोई अपराध कर दिया है ,क्योंकि नगर पालिका द्वारा हमारे साथ पक्षपात वाला व्यवहार करने के चक्कर वार्ड की जनता को सुविधाओ और सेवाओं से वंचित किया जा रहा है।यह सीधे सीधे जनता के जनादेश का अपमान है।हम इसका हमेशा विरोध करते रहेंगे और इसी कड़ी में कल पुराना बस स्टैंड में धरना देकर नगर पालिका का घेराव करेंगे।

कृष्ण कुमार साहू ने कहा कि जब नगर पालिका सीएमओ के पास लिखित जानकारी मांगी जाती है तो वह लिखित में कोई जवाब नही देती है।वह तो सूचना के अधिकार के अंतर्गत मांगी गई जानकारी को भी उपलब्ध नही कराती है।इतनी मनमानी है कि साढ़े तीन करोड़ के विकास कार्यो में भाजपा पार्षदों के वार्डो में केवल 50 लाख के कार्य ही पास किये गए है जो शुरू भी नही किये गए है।जबकि नगर पालिका में आधे नगर का प्रतिनिधित्व भाजपा पार्षदों द्वारा किया जा रहा है।ऐसे में इनके भेदभाव पूर्ण नीति का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है।

आज के पत्रकार वार्ता में नैनलाल साहू, कोमल ठाकुर, प्रतिभा देवांगन, पुष्पा रात्रे,ओंकार सोनी, गुलजीत खुराना,नर्मदा धुरी, विश्वनाथ यादव,काशी देवांगन, सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

वार्ता के महत्वपूर्ण बिंदु

भाजपा पार्षदों के प्रमुख आरोप थे कि14वें और 15वें वित्त आयोग का पैसा केंद्र का है फिर भी भाजपा पार्षदों के वार्ड में एक रुपये का काम नही दिया गया।स्वच्छता दीदियों को सफाई के काम से हटाकर गोधन न्याय योजना में संलग्न करने से सफाई व्यवस्था प्रभावित हो रही है।इसमे भाजपा पार्षदों के वार्ड ज्यादा प्रभावित हैं।आवास में दूसरे वार्ड के हितग्राहियों के नाम भाजपा पार्षदों के वार्ड की सूची में डालकर धोखाधड़ी किया जा रहा है।एमआईसी की बैठक समय पर नही कराया जाता है।भाजपा पार्षदों के आरोप मैडम सूचना के अधिकार के अंतर्गत भी जानकारी नही देती तो भाजपा पार्षदों के आवेदनों का लिखित जवाब तो दूर की बात है।

12 बजे से पुराने बस स्टैंड में धरना और नुक्कड़ सभा के बाद साढ़े तीन बजे नगर पालिका का घेराव किये जाने की जानकारी दी गई।

भाजपा पार्षदों से आरोपों के प्रमाण मांगे जाने पर धरना स्थल पर सारे दस्तावेज और साक्ष्य रखने की बात कही गयी।

पत्रवार्ता में भाजपा पार्षदों और नेताओं द्वारा किसी तरह का कोई प्रामाणिक दस्तावेज और प्रस्तुत नही कर केवल जबानी आरोप लगाए गए।

पत्रकारो को वार्ता शुरू करने के पूर्व वार्ता के एजेंडा की कॉपी भी नही दी गयी थी।

Post navigation

भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल की संगठनात्मक बैठक जिले के प्रभारी शंकर अग्रवाल ने ली।
जरहगांव में 5 दिवसीय सरल प्रशिक्षण सम्पन्न

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI