आईएचआरओ के तत्वावधान में आयोजित हुआ साइबर जागरूकता कार्यक्रम

बिलासपुर

गोविंद सिंगरौल- पुलिस विभाग द्वारा चलाये जा रहे साइबर मितान योजना के तहत साइबर जागरूकता का कार्यक्रम आईएचआरओ के तत्वावधान में आयोजित किया गया।इसमे लोगो को साइबर ठगी के बारे में जानकारी दी गयी।

आइएचआरओ और पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आज बिलासपुर के मिनी बस्ती जरहाभाठा में साइबर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इसमे लोगो को साइबर ठगी और इंटरनेट पर होने वाले अन्य अपराधों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया इसमें बिलासपुर के आईएचआरओ संस्था का प्रमुख योगदान रहा। आईएचआरओ के वेस्टर्न जोन अध्यक्ष अमित जोशी , प्रदेश निर्देशिका श्रीमती सरस्वती धानेश्वर एवं प्रदेश अध्यक्ष आदित्य के मार्गदर्शन एवं प्रदेश महासचिव शैलेश गुप्ता, जिलाध्यक्ष धनंजय चन्द्रवंशी के नेतृत्व में उक्त कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव नीलेश गुप्ता ने आईएचआरओ एवम साइबर क्राइम के विषय मे जानकारी दी।साथ ही बिलासपुर जिलाध्यक्ष धनंजय चंद्रवंशी , सिविल लाइन थाना एस. आई. ईशा ऑर्गे एवम अश्वनी पटेल ने साइबर क्राइम जागरूकता के विषय मे जानकारी दी।उक्त कार्यक्रम में मिनी बस्ती जरहाभाठा के काफी लोग ने उपस्थित हो इस जागरूकता अभियान की जानकारी का लाभ ले इस कार्यक्रम को सफल बनाया।आज के कार्यक्रम में प्रदेश महा सचिव नीलेश गुप्ता ,जिलाध्यक्ष धनंजय चंद्रवंशी ,जिला उपाध्यक्ष एस नागन, जिला सचिव शलभ चतुर्वेदी,जिला सहसचिव अनिमा एक्का ,जिला संयोजक पूजा मैडम ,संदीप श्रीवास्तव ,जिला कोषाध्यक्ष- नितिन नायडू भी उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *