Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

नगर पालिका कार्यालय से चंद कदम दूर,लोगो के घरों में घुस रहा नाली का पानी

  • Posted on July 23, 2020
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

तख़तपुर

ब्यूरो-

नगर पालिका तख़तपुर की निरंकुशता के कारण वार्ड क्रमांक 1 के रहवासी पानी का प्रकोप झेलने को विवश है।जरा सी बरसात हुई नही की घर ही तालाब बन जा रहे हैं।महीनों पूर्व वार्ड पार्षद द्वारा समास्या के बारे में बताए जाने के बावजूद जस की तस बनी हुई है।वही वार्ड पार्षद कोमल ठाकुर ने नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा पक्षपात किये जाने का आरोप लगाया गया है।


वार्ड क्रमांक एक में लोग बरसाती पानी के साथ नाली का पानी घर मे भर जाने की समास्या से जूझ रहे हैं।जबकि नगरपालिका कार्यालय चंद कदम।की डोर पर होने बाद भी वार्डवासियों की समस्या दूर करने में कोई रुचि नही दिखा रही है। लोग अपनी परेशानियों की गुहार नगर पालिका में लगाते थक गए तो सोशल एप्प पर अपनी समस्या को रखने लगे।मामला नगर पालिका तख़तपुर के वार्ड क्रमांक 1 के चुलघाट रोड का है ।नगर पालिका कार्यालय से चंद कदम की दूरी पर रहने वाले लोगो के घरों में वर्षा होने पर नाली का पानी घर के अंदर तक घूस जा रहा है। इसका कारण वर्षो से नाली की सफाई का न होना है।वार्ड 1 के पार्षद कोमल ठाकुर ने इस विषय मे नहर पालिका के अधिकारियों को पूर्व में कई बार मौखिक अवगत कराया गया था।पंर बात नही बनने पर 17 जून 2020 को लिखित सूचना भी ढ़ी थी ।किन्तु आज पर्यंत तक हालात जस के तस बनी हुई है।और आज पुनः थोड़ी सी वर्षा होनेपर ही लोगो के घरों में नाली का पानी घरों में घुस गया।इस विषय मे पार्षद कोमल ठाकुर ने नगर पालिका के अधिकरियों पर पक्षपात का आरोप लगाया है।उनका कहना है कि नगर में सरकार कांग्रेस की है साथ ही क्षेत्रीय विधायक भी कांग्रेस की ही है।वही नगर में 7 पार्षद भाजपा के हैं ।इसी राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता के कारण भाजपा पार्षदों के वार्ड की समस्याओं को अनदेखा किया जा रहा है।मेरे द्वारा वार्ड रहने वाले लोगो के घरों में नाली के पानी घुसने की समस्या के बारे में के बार मौखिक और 17 जून को लिखित जानकारी देने के बाद भी नालियों की सफाई नहीं कराई गई है।लेकिन नगर पालिका के अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दबाव के कारण समस्या का निराकरण नही किया गया है।अब तो वार्ड वासियों के साथ नगर पालिका का घेराव करने ही एक मात्र रास्ता दिखाई दे रहा है।


वही इस विषय मे नगर पालिका तख़तपुर की मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को उनका पक्ष जानने फ़ोन लगाया गया मगर उन्हीने फ़ोन अटेंड नहीं किया।

Post navigation

खुले आम तलवार लहराकर ,दहशत फैलाने वालों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इन गलियों में चलकर दिखा दो साहब!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI