तखतपुर
राजीव दुबे
रचनात्मक कार्य कर लोगो मे देश प्रेम का भाव जागृत करने के लिए पहचान बनाने वाले संगठन हिन्दू युवा मंच ने एक बार पुनःभारत माँ की महाआरती का आयोजन कर लोगो मे राष्ट्र प्रेम का भाव जगा दिया।इस अवसर पर नगर में मेडिकल स्टोर संचालकों और समाज के प्रतिष्ठित लोगो का सम्मान कर इसे और भी ज्यादा सराहनीय बना दिया।लोग हिन्दू युवा मंच के इस कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा करते दिखाई दिये।
वैसे तो गणतंत्र दिवस दिन हर किसी के मन में राष्ट्र प्रेम की लहर उठती रहती है।लेकिन इस बार तख़तपुर मे हिन्दू युवा मंच के द्वारा माँ भारती की महाआरती के आयोजन ने तख़तपुर वासियो को देश भक्ति के भाव से ओतप्रोत कर दिया।गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर हिंदू युवा मंच के तत्वाधान में भारत माता की भव्य आरती का कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में सभी समाज वर्गों के पदाधिकारियों का सम्मान किया गया। इसमे विशेष रूप से भारत माता की महाआरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम सरदार वल्लभभाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण कर भारत माता की पूजा अर्चना की गई ।उसके बाद भारत माता की महाआरती की गई ।इसके बाद सभी समाज प्रमुखों का तिलक लगाकर सम्मान किया गया ।सनाकृतिक कार्यक्रम के रूप में प्रिया कश्यप के द्वारा देश भक्ति गीत पर कत्थक नृत्य किया गया। देशभक्ति गीत की धुन के बीच कोरोना काल में मेडिकल स्टोर संचालकों द्वारा लोगों की मदद करने के लिए सम्मान के साथ ही विभिन्न समाज प्रमुखों का हिंदू युवा मंच के द्वारा भारत माता का छायाचित्र देने के साथ माल्यार्पण और तिलक लगाकर सम्मान किया गया । कार्यक्रम को कुलवंत सिंह हुरा, विवेक पाण्डेय , के डी सोनी , पवन गुप्ता, उमेश साहू , लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता , विजय करड़ा , ने संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन कोमल सिंह ठाकुर ने किया जबकि आभार अजय यादव ने किया।
यह रहे उपस्थित
रामाधार देवांगन, कांत देवांगन, राजू देवांगन, शिव देवांगन, काशी देवांगन, कैलाश देवांगन, प्रतिभा काशी देवांगन, कुलवंत सिंह हुरा,उपेंद्र सिंह खुराना, गुरचरण सिंह बग्गा ,त्रिलोक सिंह बग्गा ,मनजीत सिंह, गुरदयाल सिंह हुरा, कल्याण सिंह हुरा,हरजीत सिंह, गुरजीत सिंह खुराना,हरचरण सिंह होरा सुरेंद्र सिंह खुराना, जसपाल सिंह खुराना,अजीत सिंह मक्कड़ ,हरविंदर सिंह हुरा,जसपाल सिंह हुरा,मनजीत सिंह चंचल रविंद्र सिंह हुरा,अमितपाल सिंह बग्गा ,रोहित सिंह मक्कड़ ,रामपाल सिंह हुरा,,हरचरण सिंह, सुरेंद्र सिंह जसपाल सिंह खुराना ,करमचंद टेकवानी परसराम मंगलानी,रमेश कुमार कारड़ा,किशन सचदेव,विजय कुमार कारड़ा हेमराज मंगलानी,राजकुमार मंछानी,गोविंद गागवानी ,राकेश मंदानी, रोहन सिंह ठाकुर, दिलीप तोलानी, शैलेंद्र प्रधान अनिल सिंह ठाकुर,शिव देवागन,परसराम मंगलानी किशन सचदेव ,करमचंद टेकवानी प्रमोद अग्रवाल ,विक्रम ठाकुर डा,बसंत सोनी,डाकेश तिलक देवांगन संजय निर्मलकर अजय यादव विशाल विश्वकर्मा किशन पांडे नोहर ठाकुर भूलेश्वर पटेल प्रमोद धुरी सत्यम ताम्रकार पृथ्वी यादव, नितेश पटेल जीतू ठाकुर यस सचदेव केसर ठाकुर,सरजू यादव,आयुष यादवविनोद श्रीवास ,ईश्वर शर्मा ,विक्की यादव,राहुल यादव नवीन पाली संजु ठाकुर,रोहित देवांगन,ओम धुरी,रोशन ठाकुर सूरज ठाकुर ,गोविंद ठाकुर विनय पांडे, मोहन पांडेय ,पंकज महोबिया उपस्थित थे ।