भाजपा कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न, संगठन को मजबूत करने, अगले विधानसभा चुनाव की रणनीति पर हुई चर्चा

बिलासपुर

ब्यूरो –

बिलासपुर-भारतीय जनता पार्टी जिला बिलासपुर की जिला कार्यसमिति की आवश्यक बैठक संगठनात्मक विषयों एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भाजपा कार्यालय बिलासपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में मार्गदर्शन हेतु पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल, सांसद अरूण साव, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू, भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी, मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी, भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत विशेष रूप से उपस्थित थे।
बैठक को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि कुछ दिन पूर्व शक्ति केन्द्रों में कांग्रेस सरकार के ढाई साल के विफल कार्यकाल को लेकर हम जनता के बीच गये जिसमें हम सभी की सहभागिता रही, इस दौरान देखा गया कि कांग्रेस सरकार के ढाई साल के कार्यकाल से जनता में आक्रोश है, अब लोग समझ गये है कि प्रदेश सरकार को जनता के हितों की चिंता नही है। श्री अग्रवाल ने कहा कि जनता की भावनाओं को समझते हुए आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी हमें करनी है और निश्चित ही प्रदेश में पार्टी के कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनेगी।


सांसद अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और जब आप बड़े होते है तो आपकी जवाबदारी भी बड़ी होती है, सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को जवाबदारी सौंपना है ताकि जिला, मंडल से लेकर बूथ स्तर तक के आगामी कार्यक्रमों को सफलता के साथ सम्पन्न कर सके। प्रदेश भाजपा संगठन द्वारा आगामी 2023 विधानसभा चुनाव को लेकर वृहद कार्यक्रम तय किये जायेंगे, इसे हमें प्रत्येक बूथ स्तर तक जाकर घर-घर पहुॅचकर आम जनता को कार्यक्रमों से सीधे जोड़ना है। श्री साव ने कहा कि भीषड़ कोरोना काल में हमारे कार्यकर्ताओं ने जान जोखिम में डालकर समाजिक दायित्व का निर्वहन किया है।


भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व जिला संगठन प्रभारी मोतीलाल साहू ने कहा कि संगठनात्मक जितने भी कार्यक्रम है सभी हमारे लिये महत्वपूर्ण है, शक्ति केन्द्र, बीएलए एवं बूथ का गठन कर तय समय सीमा में पूर्ण करना है। कोविड चुनौती ई-सेमीनार जिला स्तरीय 2 जुलाई को सम्पन्न हुआ है,जिसके मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय जी थे, अब हमें कोविड चुनौती ई-सेमीनार वर्चुअल कार्यक्रम का आयोजन मंडल स्तर पर 10 जुलाई तक सम्पन्न कराना है। कोविड चुनौती ई-सेमीनार कार्यक्रम हेतु जिले के प्रभारी घनश्याम कौशिक जिला महामंत्री एवं सहप्रभारी श्री अवधेश अग्रवाल जिला मंत्री को बनाया गया है वहीं मंडल स्तर पर भी कार्यक्रम हेतु प्रभारी सहप्रभारी बनाये गये है।


भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी ने कहा कि भाजपा, मोर्चा, प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं द्वारा डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी बलिदान दिवस 23 जुलाई से जन्म दिवस 6 जुलाई तक जिला, मंडल, बूथों में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया जाना है। वृक्षारोपण अभियान के दौरान लगाये गये प्रत्येक पौधों का हमें एक पालक नियुक्त करना है। पालक की जिम्मेदारी रहेगी की पौधा संरक्षित रहे, तभी पर्यावरण संरक्षण हेतु वृक्षारोपण अभियान हमारा सफल होगा। श्री सवन्नी ने कहा कि सभी मंडल में स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत ध्यान में रखते हुए तालाब, कुॅआ एवं अन्य जल बहाव, जल स्त्रातों को लक्ष्य लेकर सिंगल यूज प्लास्टिक रहित अभियान भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को चलाना है।
मस्तूरी विधायक डॉ.कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजना नरवा, गरवा, घुरूवा बाड़ी जिसे वह अपना ड्रीम अभियान समझते है उसकी हालत गांव में देखने को मिल रही है।
भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने बैठक के शुरूवात में स्वागत भाषण देते हुए जिला कार्यसमिति में उपस्थित पदाधिकारियों का स्वागत किया और आगामी कार्यक्रमों की बारे में जानकारी दी।बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल ने किया व आभार भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक ने किया।

यह रहे उपस्थित

इस मौके पर प्रमुख रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, गुलशन ऋषि, बृजभूषण वर्मा, तिलक साहू, अवधेश अग्रवाल, रामू साहू, सुधा गुप्ता, एस कुमार मनहर, राकेश चन्द्राकर, राजेश सूर्यवंशी, सुनीता मानिकपुरी, यास्मीन खान, संजीव पाण्डेय, प्रवीण कुमार दुबे, निखिल केशरवानी, जयश्री चौकसे, कृष्णकुमार कौशिक, दुर्गा प्रसाद कश्यप, चन्द्रप्रकाश सूर्या, सैय्यद मकबूल अली, लखन पैकरा, राकेश मिश्रा, कृष्ण कुमार शुक्ला, अरविंद गोयल, सुरेश पाण्डेय, पल्लव धर, सीमा पाण्डेय, रजनीश पाण्डेय, चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगल किशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, संदीप दास, पेंगन वर्मा, बलराम देवांगन, धनंजय त्रिपाठी, लक्ष्मी कश्यप, जनक देवांगन, राजेन्द्र कुमार राठौर, राज्यवर्धन कौशिक, तिरिथराम यादव, राजेश कश्यप, दयाशंकर तिवारी, त्रेतानाथ पाण्डेय, मनीष अग्रवाल, प्रवीण दुबे, स्नेहलता शर्मा, योगेश बोले, अनिल पाण्डेय, लालजी यादव, सुमंत जायसवाल, राजेश मिश्रा, अमित तिवारी, यदुराम साहू, नारायण गोस्वामी, गायत्री साहू, रीना नाग, अभिलेश यादव, मनोज दुबे, राजेन्द्र अग्रहरि, शेखर पाल, वल्लभ राव, धर्मेन्द्र कोशले, जीतू साहू, सुनील तिवारी सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *