तख़तपुर
ब्यूरो – पंचायत सचिवों और रोजगार सहायकों का आंदोलन संयुक्त रूप से जारी है।आज भी दोनो संघों के पदाधिकारी और सदस्य जनपद पंचायत कार्यालय के सामने धरने पर बैठे और कार्य सिद्धि यज्ञ किया।इसके द्वारा जहाँ स्वयं की मांगे पूरी होने की कामना की गई।वही शासन के कर्ताधर्ताओं को सही निर्णय लेने की शक्ति देने की कामना की गयी।
पंचायत कर्मचारियों के रूप में कार्य कर रहे सचिवों और रोजगार सहायकों का अनिश्चित कालीन आंदोलन संयुक्त रूप से आज भी अनवरत जारी रहा।पिछले दिनों जहां दोनो संघों ने संगीत के माध्यम से अपने आंदोलन को आगे बढ़ाया ।वहीं आज धारण स्थल पर कार्य सिद्धि यज्ञ के द्वारा शासन और लोगो का ध्यान अपनी ओर खींचने का प्रयास किया गया।इस कार्य सिद्धि यज्ञ के द्वारा सचिवों और रोजगार सहायकों को जल्दी ही अपनी मांगे पूरी होने की कामना जगी है।साथ ही यह भी प्रार्थना किया गया कि सरकार और शासन स्तर पर निर्णय लेने वालों को उनकी मांगों के विषय मे सकारात्मक सोच के साथ निर्णय लेने की शक्ति भी प्रदान करें।सचिव संघ के ब्लॉक अध्यक्ष रामलाल सिंगरौल ने बताया कि आंदोलन के 13वें दिन राज्य ले सभी 146 विकासखंडों में कार्यसिद्धि यज्ञ किया गया।इससे भगवान गणपति हमें कार्य सिद्धि का आशीर्वाद और सरकार और शासन को सही निर्णय की शक्ति दें।आज जनपद कार्यालय के सामने धरना पंडाल में किये गए यज्ञ में मुख्य यजमान चित्रलेखा कौशिक/श्याम कुमार कौशिक और आचार्य के रूप में शिवकुमार शुक्ला ने निभाया।आज के आंदोलन में ब्लॉक सचिव संघ के सचिव कृष्ण कुमार कौशिक, उपाध्यक्ष हरप्रसाद भास्कर, धर्मेंद्र पटेल ,मनमोहन साहब टंडन, कोषाध्यक्ष सुखनंदन सिंगरौल, सुरेश मिश्रा, टाइम लाल कौशिक, राजकुमार खुंटियारे, अयोध्या प्रसाद तिवारी,शिव कश्यप,कृष्णदास कोसले, दिनेश कुमार कौशिक ,सोखी लाल कर अक्षय श्रीवास, ध्रुव कुमार कश्यप सहस राम कौशिक परसराम मरावी अश्वनी निर्मलकर राजेश ठाकुर अनवर अली त्रिभुवन मेहर संतोष कौशिक हर नारायण कौशिक वीरेंद्र कुमार सूर्यवंशी मंगल सिंह ध्रुव मुकेश कौशिक अनुज राम सिंगरौल नाथूराम सिंगरौल ईश्वर कौशिक मुन्ना लाल यादव शिवकुमार लहरें दिलीप कुमार पात्रे जितेंद्र कुमार साहू भाग बली मार्को राम सिंह निषाद राजकुमार केवट संतोष ध्रुव संतोष साहू संजीव जयसवाल सत्य प्रकाश साहू उमेश जयसवाल नरेश कुमार सूर्यवंशी आत्माराम मेहर शोभना दुबे अनु साहू भारतीय राजपूत रुखसाना खान मनीषा कश्यप निर्मला कश्यप पूर्णिमा पांडे सुभा साहू संतोषी गढ़वाल संतोषी लहरें साधना कश्यप साधना जगत सावित्री साहू अमृता सिंह ठाकुर एवं रोजगार सहायक के सभी साथी उपस्थित रहे।