पदोन्नति नहीं दिये जाने से आक्रोशित हो रहे शिक्षा विभाग के कर्मचारी।

विलासपुर

ब्यूरो – लंबे समय से पदोन्नति की आस लगाए शिक्षा विभाग के कर्मचारियों विशेषकर व्याख्याताओं और प्राचार्यो का धैर्य जवाब देने लगा है।अपनी मांग को पूरी करने के लिए राजधानी में कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।यह प्रदर्शन व्याख्याता संघ के बैनर तले किया गया।

शिक्षा विभाग में पदोन्नति नहीं मिलने से नाराज व्याख्याताओं और प्राचार्यों ने राजधानी रायपुर में रैली निकालकर अपना आक्रोश प्रकट किए। इस रैली में बड़ी संख्या में महिलाएं और दिव्यांग कर्मचारी भी शामिल हुए और अपना रोष प्रकट किए। व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा और प्रवक्ता जितेंद्र शुक्ला ने बताया कि प्रदेश के हर विभागों में पदोन्नति की प्रक्रिया चल रही है लेकिन शिक्षा विभाग में व्याख्याता और प्राचार्य 25 वर्षों से भी अधिक सेवा करने के बाद भी पदोन्नति की बाट जोह रहे हैं पदोन्नति की प्रक्रिया प्रारंभ की जाती है उसके कुछ समय बाद उसमें विराम लगा दिया जाता है विभाग के इस ढुलमुल रवैया के विरोध में छत्तीसगढ़ व्याख्याता संघ के बैनर तले राजधानी रायपुर में प्रदेश के प्राचार्य और व्याख्याताओं ने जमकर रैली निकालकर आक्रोश ब्यक्त किये और ज्ञापन सौंपकर इसमें तत्काल अमल करने की मांग की संघ का कहना है कि प्रदेश में सैकड़ों व्याख्याता पदोन्नति का इंतजार पिछले 25 वर्षों से कर रहे हैं लेकिन उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है वर्तमान में शिक्षा विभाग के दो हजार आठ सौ तथा ट्राइबल के अट्ठारह सौ प्राचार्य के पद रिक्त है जिसमें पदोन्नति देने की मांग संघ ने किया है लगभग 7000 ऐसे व्याख्याता जो 25 से 30 वर्ष से पदोन्नति की इंतजार में है परंतु उन्हें पदोन्नति नहीं मिल पा रही है संघ ने यह भी मांग किया कि 50 पदों पर प्रतीक्षा सूची भी जारी की करने की मांग की शिक्षा संवर्ग के विभिन्न विभागों की तरह छत्तीसगढ़ लोकसेवा पदोन्नति नियम 2003 के नियम पाच के विरुद्ध माननीय छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा पारित किए जाने वाले निर्णय के अध्याधिन के शर्तों पर स्कूल शिक्षा विभाग में भी पदोन्नति हेतु शिक्षा विभाग पहल करें जिससे व्याख्याताओं और प्राचार्यों को लाभ मिल सके इस पदोन्नति से शासन पर कोई वित्तीय भार भी नहीं पड़ेगा पहली बार राजधानी रायपुर में ब्याख्याता संघ के बैनर तले पुरुषों के साथसाथ महिलाओं के साथ ही दिव्यांग कर्मचारियों ने सहभागिता दी और शासन का ध्यान आकृष्ट कराया रैली में कोने कोने से ब्याख्याता और प्राचार्य शामिल हुए थे। इस रैली में संघ के प्रदेश अध्यक्ष राकेश शर्मा महामंत्री राजीव वर्मा सुरेश अवस्थी गोवर्धन झा के के शर्मा प्रहलाद नगरिया टी आर वर्मा जितेंद्र शुक्ला वेदराम पात्रे अश्वनी शर्मा रमाकांत पांडे अरुण साहू राजेश पांडे संगीता अनम रेखा साहू अश्वनी मिश्रा वीके वैष्णव सहित हजारों की संख्या में व्याख्याता प्राचार्य शामिल हुए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *