Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

सीएम ने फिर साझा किया राहतकोष का हिसाब

  • Posted on May 17, 2020
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

बिलासपुर

ब्यूरो-छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बार फिर मुख्यमंत्री राहत कोष का हिसाब साझा किया है।उन्होंने बताया है कि 24 मार्च से 16 मई तक 63 करोड़ 40 लाख 37 हजार 813 रुपये दान मिले है।इसमे से 11 करोड़ 45 लाख 30 हजार कोरोना की लड़ाई के लिए विभिन्न्न जिलों को जारी किए गए है।

कोविड-19 की रोकथाम तथा लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की सहायता के लिए राशि दान दिए जाने का सिलसिला अनवरत रूप से जारी है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में राज्य के विभिन्न संगठनों एवं दानदाताओं द्वारा स्वस्फूर्त रूप से 24 मार्च से 16 मई तक कुल 63 करोड़ 40 लाख 37 हजार 813 रूपए की राशि दान की गई है। इसका हिसाब देते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर बताया है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष से राज्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम एवं जरूरतमदों की सहायता के लिए अब तक राज्य के सभी जिलों को 11 करोड़ 45 लाख 30 हजार रूपए की राशि जारी की जा चुकी है।

ज्ञातव्य है कि मुख्यमंत्री सहायता कोष में विभिन्न संगठनों द्वारा 24 मार्च से 30 मार्च तक 3 करोड़ 13 लाख 66 हजार 785 रूपए, 31 मार्च से 6 अप्रैल तक 10 करोड़ 81 लाख 25 हजार 386 रूपए, 7 अप्रैल से 13 अप्रैल तक 5 करोड़ 58 लाख 91 हजार 398 रूपए, 14 अप्रैल से 20 अप्रैल तक 31 करोड़ 26 लाख 25 हजार 148 रूपए, 21 अप्रैल से 27 अप्रैल तक 3 करोड़ 18 लाख 70 हजार 7 रूपए, 28 अप्रैल से 07 मई तक एक करोड़ 57 लाख 52 हजार 46 रूपए, 5 मई से 11 मई तक छह करोड़ एक लाख 31 हजार 42 रूपए की राशि दान में प्राप्त हुई। इसी प्रकार 12 मई को 10 लाख 37 हजार 89 रूपए, 13 मई को 20 लाख 86 हजार 807 रूपए, 14 मई को 20 लाख 71 हजार 776 रूपए, 15 मई को 81 लाख 44 हजार 547 रूपए, 16 मई को 49 लाख 33 हजार 782 रूपए की राशि मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराई गई है। मुख्यमंत्री श्भूपेश बघेल ने इस सहयोग राशि के लिए समस्त संगठनों, उनके पदाधिकारियों एवं दानदाताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान दी गई राशि पर आयकर अधिनियम की धारा 80जी के तहत छूट का प्रावधान है। मुख्यमंत्री बघेल ने सभी प्रदेशवासियों से मुख्यमंत्री सहायता कोष में राशि दान करने की अपील की है ताकि संकट की घड़ी में गरीबों, श्रमिकों और जरूरतमंदों की अधिक से अधिक मदद की जा सके। मुख्यमंत्री सहायता कोष में दान की राशि एसबीआई एकाउंट नंबर – 30198873179 (आईएफएससी कोड – एसबीआईएन0004286) में जमा कराई जा सकती है। दान राशि यूपीआईआईडी cgcmrelieffund@sbi तथा ऑनलाइन पोर्टल cmrf.cg.gov.in के माध्यम से भी दी जा सकती है।

Post navigation

स्वयं के बनाये जाल में फंसा युवक,हुई मौत!
प्रदेश के सभी जिलों में अगले तीन महीने तक जारी रहेगा धारा 144

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI