लोरमी
महेश कश्यप
जिला पुलिस मुंगेली के तत्वावधान में ग्रामीण क्षेत्रो में चलाए जा रहे महिला कमांडो टीम गठन की कड़ी में आज ग्राम पंचायत देवरहट में महिला कमांडो का गठन किया गया।इसमे महिलाओ को गणव में नशे के कारोबार सहित महिला अपराधों पर अंकुश लगाने की जानकारी दी गयी है।
ग्रामीण क्षेत्रो के नशे और उससे जुड़े अपराधों पर नियंत्रण और महिलाओ के ऊपर होने वाली घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं संगठित कर महिला कमांडो का गठन कर रही है।इसी कड़ी में आज लोरमी क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवरहट में महिला कमांडो टीम का गठन किया गया।गाँव मे महिलाओं की इस टीम को गाँव में नशाखोरी करने, बेचने, और महिलाओं पर अत्याचार पर रोक लगाने की जवाबदारी दी गयी।महिला कमांडो के गठन के बाद टीम की मुखिया इन्द्रासन कश्यप ने कहा कि हमारे गाँव मे रोज ही अलग अलग स्थानों पर नशेंकि सामग्रियों का विक्रय किया जाता है।उसके बाद नशे की हालत के हमारी बहनों के साथ मारपीट किया जाता है।लेकिन आज के बाद अब ऐसी किसी भी गतिविधि को होने नही दिया जाएगा।