Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

मुंगेली जिला साहू समाज ने दिया सीएम राहत कोष में एक लाख

  • Posted on April 24, 2020
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

मुंगेली

ब्यूरो-कोरोना महामारी की लड़ाई में सरकार के साथ पूरी जनता खड़ी है।विभिन्न समाज और संगठन के लोग अपने अपने स्तर पर सीएम ,पीएम राहत कोषों में राशि जमा करा रहे है।मुंगेली जिला साहू संघ द्वारा भी मुख्यमंत्री राहतकोष में एक लाख एक हजार की राशि दान किया गया है।इसका चेक साहू समाज के अध्यक्ष बलदाऊ साहू द्वारा कलेक्टर एस एन भूरे को सौंपा गया है।

कोविड-19 में कमजोर आर्थिक परिस्थितियों वाले लोगो तथा दूसरे जिलों और राज्य के लोगो को लॉक डाउन के कारण कष्ट उठाना पड़ रहा है।सरकार इनकी मदद कर रही है।इस मदद में प्रदेश की जनता, सामाजिक संगठन, और संस्था भी आर्थिक शारीरिक सहयोग कर रही है।इसी क्रम में मुंगेली जिला साहू संघ के अध्यक्ष बलदाऊ साहू ने अपने सामाजिक लोगो के बीच से इकट्ठा कर मुख्यमंत्री राहतकोष में एक लाख एक हजार की राशि का चेक मुंगेली कलेक्टर एस एन भूरे को सौंपा है।

इस योगदान में जरहागाँव ग्रामीण साहू संघ ने 11111 की राशि का योगदान दिया है।इसके अलावा जरहागाँव के युवा लोगो के बीच एक मुट्ठी चावल योजना चलाकर लोगो को राशन, के साथ मास्क का वित्तरण कर रहे है।लोगो को सामाजिक दूरी बनाने और हाथो को साफ रखने, केंद्र और राज्य सरकार के निर्देशो का पालन करने,के साथ लॉक डाउन में घर से अनावश्यक नही निकलने के लिए जागरूक कर रहे हैं।इस पुनीत कार्य मे पिरीत राम साहू, उमेश साहू, राजेश साहू, संतोष साव , जितेंद्र , हेमंत, तरुण ,लक्ष्मीकांत, मिथुन, संजय, पारस, युगल, राजा, रोहित, रंजीत, सोनू, राहुल, और वरिष्ठ युवा साथियों का सहयोग मिल रहा है।

Post navigation

रीता सिंह को मिली डॉक्टरेट की उपाधि
किसानों की हो रही दुर्गति, टोकन के बाद भी नही खरीद गया धान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI