मस्तूरी
सूरज सिंह
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के लिए जनपद अध्यक्ष और उपद्यकह के चुनाव में मस्तूरी में बीजेपी का विधयक होते हुए भी कांग्रेस अपना अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनाने में सफल रही।13 फरवरी को सम्पन्न हुए चुनाव में कॉन्ग्रेस की सावित्री राठौर अध्यक्ष और नितेश सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

जनपद पंचायत मस्तूरी अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में कांग्रेस ने अपना विजय परचम लहरा दिया है।यद्यपि इस क्षेत्र मे विधायक बीजेपी के कृष्णमूर्ति बांधी है। फिर भी अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनो पद काँग्रेस ने अपनी झोली में डाल लिया है।13 फरवरी को हुए चुनाव में कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशियों में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती सावित्री राठौर को 15 एवं बीजेपी की श्रीमती मेघाभोई को 10 मत प्राप्त हुए। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए कांग्रेस अधिकृत प्रत्याशी मस्तूरी युवा कांग्रेस के अध्यक्ष ठाकुर नितेश सिंह को 15 एवं विपक्षी अन्य प्रत्याशी को 9 मत प्राप्त हुए। इस प्रकार कांग्रेस के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष प्रत्याशियों को जीत मिली इस पूरे चुनाव कार्यक्रम का मुख्य रूप से संचालन कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ठाकुर तमेश सिंह एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष शंकर यादव , टुकेश सिंह एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पर्यवेक्षक दुर्गा बघेल प्रदेश युवा कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री के द्वारा किया गयाl ज्ञात हो कि पूर्व में भी ठाकुर तमेश सिंह सफलता पूर्वक अपने अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव में जीत हासिल करवाए थे ।इस वजह से उन्हें चुनाव संचालन के लिए पूरे क्षेत्र में जाने जाते हैं मस्तूरी जनपद में कांग्रेस के प्रत्याशियों के जीत से मस्तूरी क्षेत्र में हर्ष व्याप्त है ।जगह-जगह भव्य आतिशबाजी की गई एवं मिठाई बांटे गए लोगों का तांता लगा रहा इस दौरान बार-बार भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन की जरूरत भी पड़ी हैl जीत के बाद कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अटल श्रीवास्तव से सौजन्य मुलाकात कर अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष ने आशीर्वाद प्राप्त किया एवं सभी क्षेत्रवासियों का अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के द्वारा आभार प्रकट किया गयाl नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रामनारायण राठौर ने कहा कि इस जीत का श्रेय कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को दिया तथा विशेष रुप से तमेश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया एवं साथ मिलकर क्षेत्र की विकास करने हेतु कार्य करने की बात कहीं एवं नवनिर्वाचित उपाध्यक्ष नितेश सिंह ठाकुर ने अपनी जीत का श्रेय कांग्रेस कमेटी को दिया तथा विशेष रूप से तमेश सिंह ठाकुर के प्रति अपनी आभार प्रकट करते हुए आशीर्वाद मिलने की बात कही।
नितेश सिंह ठाकुर पहले निर्विरोध उपसरपंच एवं निर्विरोध युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष एवं निर्विरोध जनपद सदस्य के रूप में चुने जाने पर अपना सभी श्रेया वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तमेश सिंह ठाकुर को दियाl निर्वाचित होने के बाद उपाध्यक्ष ने बताया कि युवा कांग्रेस पार्टी के रीति नीति के अनुसार क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए हर संभव प्रयास करने की बात कही साथ ही उन सभी कार्यकर्ता जो प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से जिनका साथ मिला सभी का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए सबको साथ लेकर चलने की बात कहीl