बिलासपुर

कृषिi विभाग की कार्यवाही लगातार जारी है।कृषि केंद्रों का निरीक्षण और जांच किया जा रहा है।गड़बड़ी पाए जाने पर नोटिस जारी करने और दुकान सील किए जाने जैसी कार्यवाही भी की जा रही है।शुक्रवार को कीटनाशी निरीक्षक ए.के.सिन्हा द्वारा तखतपुर विकासखंड के प्रज्ञा कृषि केंद्र जरौधा ,महादेव कृषि केंद्र , मोछ एवं नेहा खाद भंडार खैरी का औचक निरीक्षण कर कीटनाशी गुण नियंत्रण हेतु सैंपलिंग किया गया इस दौरान निरीक्षण में इन फर्मो के पास स्टाक पंजी, बिल बुक में त्रुटियां पाई गई। इस हेतु कारण बताओं नोटिस जारी कर आवश्यक सुधार करने हेतु तीन दिन का समय दिया गया है। अन्यथा कीटनाशी लाइसेंस निलंबित करने की चेतावनी दी गई है।