Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

आईजीटी में अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे नगर के 6 युवा।

  • Posted on July 30, 2023
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

मुंगेली

विनोद रायसागर

मुंगेली नगर की प्रतिभाओं को मंच देने एवं राज्य सहित देश तक प्रतिभाओं को पहुंचाने के उद्देश्य से नगर की युवा टोली ने डेफोडिल्स यूथ एजूकेशन एण्ड वेलफेयर सोसायटी का गठन कर विगत 7 वर्षों से लगातार नगर में डांस प्रतियोगिता का आयोजन कर रहे है, इसी के प्रतिफल ही यहां प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रथम रनरअप ग्रुप आवारा क्रू ने खिताब जीता था इसी ग्रुप को मंच जितने के बाद उत्तम प्रदर्शन करते हुऐ उन्होंने मुकाम हासिल किया है। सोनी टी.वी. के प्रोग्राम इंडियाज गॉट टैलेंट में उन्हें मौका मिला 6 युवकों ने इस ग्रुप में अपने प्रतिभाओं के आधार पर यह मुकाम हासिल किया है।

ज्ञात हो कि नगर में युवाओं द्वारा विगत 7 वर्षों से नेशनल स्तर पर आयोजन किया जाता है इस वर्ष भी इसका आयोजन आगर खेल परिसर में 26 फरवरी को आयोजित किया गया था। जिसमें 25 टीमों ने भाग लिया था इस नृत्य प्रतियोगिता का थीम नृत्य भूमि रखा गया था जिसमें आवार क्रू ग्रुप ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुऐ प्रतियोगिता में रनर अप पर बाजी मारी थी इसी नृत्य आयोजन के जज प्रमुख रूप से वैभव गुगे रियल्टी शो कोरियोग्राफर मुंबई व कोलम्बस सिंह रियल्टी शो कोरियो ग्राफर मुंबई ने इस आयोजन से जहां प्रतिभाओं को निखारने व मंच प्रदान करना उद्देश्य है वहीं प्रतिभागियों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुऐ सोनी टी.वी. के इस रियल्टी शो में भाग ले रहे डेफोडिल्स यूथ एजुकेशन एण्ड वेलफेयर द्वारा आयोजित डांस प्रतियोगिता से इससे पूर्व में भी प्रतिभागी 3 अलग-अलग टी.वी. रियल्टी शो में अपना प्रदर्शन कर चुके है।

विगत सात वर्षों से आयोजित हो रहे इस नेशनल स्तर का आयोजन प्रमुख रूप से जयप्रकाश मिश्रा,पुनीता मिश्रा, उत्कर्ष पाठक, स्वप्निल वर्मा, राहुल मल्लाह, प्रियांशु परिहार, यश गुप्ता, सानिध्य वर्मा, राहुल यादव, रवि साहू , संतोष जांगड़े, दुर्गेश कोशले, सौरभ यादव कराते रहे है आज सोनी टी वी पर हो रहे इस कार्यक्रम के प्रमुख जज शिल्पा शेट्टी, मलाईका अरोड़ा,मनोज मुनतशिर, किरण खेर,बादशाह रहेंगे।

Post navigation

Previous Post
कृषि विभाग उड़नदस्ता टीम ने किया आकस्मिक निरीक्षण ,एक कृषि केंद्र को जारी किया नोटिस।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI