बिलासपुर
तखतपुर जनपद क्षेत्र के ग्राम बरगन के रामेश्वरपुरी गोस्वामी को दुर्घटनाएं में घायल होने के बाद इलाज खर्च के लिए मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।तखतपुर तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने मंगलवार को एक लाख की राशि का चेक रामेश्वरपुरी को प्रदान किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर क्षेत्र के बरगन में रहने वाले युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव रामेश्वरपुरी गोस्वामी चार महीना पहले एक दुर्घटना में बुरी तरह घायल हो गए थे।उनके जांघ की हड्डी टूट गई थी।छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा की अनुशंसा पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने स्वेच्छानुदान मद से रामेश्वरपुरी गोस्वामी के इलाज में हुए खर्चा की भरपाई के लिए एक लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत की है।इसका चेक तखतपुर तहसीलदार शशांक शेखर शुक्ला ने मंगलवार को रामेश्वरपुरी गोस्वामी को दिया ।रामेश्वरपुरी ने इस सहायता के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का आभार व्यक्त किया है।