Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली अभियान से जुड़ ग्रामीणों ने किया पौधरोपण।

  • Posted on July 10, 2023
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

मुंगेली

विनोद रायसागर

पर्यावरण संरक्षण के लिए कार्य कर रही संस्था स्टार्स ऑफ टुमॉरो वेलफेयर सोसायटी विगत छः सालों से हरियर मुंगेली-सुघ्घर मुंगेली चला रही है।इस वर्ष संस्था द्वारा शहर सहित आसपास के ग्रामीणों कोअभियान से जोड़ कर मुंगेली से 5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम धनगांव में पौधरोपण अभियान चलाया गया।

इस अभियान के तहत पर्यावरण को शुद्ध करने में मुख्य भूमिका निभाने वाले बड़े पेड़ जैसे पीपल, बरगद, नीम और करंज के पौधों का रोपण किया गया। साथ ही पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री-गार्ड लगाये गए। बता दें कि संस्था केवल पौधे लगाने का काम ही नही कर रही है। बल्कि उनके सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम भी किये जा रहे है।

इस अभियान के दौरान संस्था के सह संयोजक रामशरण यादव ने बताया कि पिछले गर्मी के सीजन में लगातार तापमान में बढ़ोत्तरी हुई, नगर सहित पूरे जिले का वाटर लेबल भी नीचे गया जिसके चलते पेयजल संकट का सामना सभी को करना पड़ा। गर्मी के दौरान पिछले 3 वर्षों से मुंगेली का तापमान पूरे प्रदेश में सबसे ज्यादा होता है जिसकी मुख्य वजह पेड़ो का धड़ल्ले से कटना और नए पौधों का नही लगना है, जिससे पर्यावरण का संतुलन लगातार बिगड़ते जा रहा है। इस विकट समस्या से निजात के लिए हमारी सँस्था ने पर्यावरण के प्रति लोगो को जागरूक करने का बीड़ा उठाया है। इस अवसर पर संस्था के सचिव विनोद यादव ने बताया कि हमारी सँस्था के द्वारा पौधे लगाने के बाद वहां रहने वाले परिजनों को उस पौधे का अभिभावक बना कर उस पौधे की देखरेख की जिम्मेदारी सौंपी जा रही है साथ ही उनके पूर्वजो की स्मृति की पट्टिका ट्रीगार्ड में लगाई जा रही है जिससे पौधे से उन परिवारों का सीधा लगाव हो सकें। ग्रामीणों ने इस अभियान के लिए टीम स्टार्स की सराहना करते हुवे पौधों की संरक्षण का संकल्प लिया। इस दौरान प्रकृति प्रेमी दीपक सिंह, धीरज जैन, परमेश्वर देवांगन, देवेंद्र सिंह, संदीप सिंह, संस्था के संयोजक रामपाल सिंह, रामशरण यादव, महावीर सिंह, विनोद यादव, सतपाल मक्कड़, दिनेश गोयल, गोखलेश सिंह, आशीष कुमार सोनी, दीपक जैन, अनुराग सिंह, गिरीश सुथार, विकास जैन, रणवीर सिंह, सूरज मंगलानी, सुनील वाधवानी, आशीष सिंह, मुकेश पांडेय, नागेश साहू, कोमल चौबे, पप्पू शर्मा, रॉकी सलूजा पवन यादव, श्रेयांश बैद, वैभव ताम्रकार, चित्रकान्त सिंह, रवि साहू, संतोष जांगड़े, अजय चंद्राकर, श्रीओम सिंह, आर्या सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post navigation

बुथ चलो अभियान के तहत बैठक कांग्रेस की हुई बैठक।
निजात अभियान की साउथ एक्टर सुमंत तलवार ने की सराहना।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI