Skip to content
MISHRA KI MIRCHI

MISHRA KI MIRCHI

  • Home
  • Politics
  • National
  • International
  • Sports
  • Travel
  • Local News
  • Health
  • Tech

कहां गायब हो गए हजारों कुत्ते? क्या है मटन पार्टी की सियासत ?

  • Posted on May 20, 2023
  • 0
  • Posted by Mishra Ki Mirchi

बिलासपुर

बिहार में जनता दल यूनाइटेड के राष्ट्रीय अध्यक्ष लल्लन सिंह द्वारा मुंगेर की जनता को दिया गया मटन भात की दावत पर सियासत तेज हो गई है।पार्टी में भगदड़ के बाद मीट पुलाव खाने आए कई कार्यकर्ताओं का लाठियां खानी पड़ी। यहां तक कि सदर डीएसपी राजेश कुमार सिन्हा भी घायल हो गए।भाजपा ने लाठी चार्ज होने के बाद मटन पार्टी को लेकर कई प्रकार के आरोप लगाए है। अब मटन पार्टी में कु्त्ते की मीट खिलाने की बात कही जा रही है।बीजेपी भाजपा पूछ रहीं है कि क्या राज है कि मटन पार्टी के बाद से शहर से हजारों कुत्ते गायब हो गए है?भाजपा ने वोट के लिए भोज करने का आरोप लगाया है।

बिहार में सियासत के लिए कोई भी बात मुद्दा बन सकता है।इस बार जदयू के मटन भात भोज पर सियासत अब अदालत तक पहुंच गया है।पूरा मामला बिहार के मुंगेर का है।यहां जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह ने अपने कार्यकर्ताओं के लिए मटन-भात भोज का आयोजन किया था। आयोजन में भीड़ अधिक होने के चलते अव्यवस्था होने पर पुलिस को लाठी भांजनी पड़ी।जैसे ही ने डंडे का प्रयोग किया मामले ने सियासी रूप ले लिया।भाजपा इसमें अवसर ढूंढकर कूद गई और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने भोज को लेकर तरह तरह के आरोप भी लगा दिए।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने आरोप लगाया कि इस पार्टी में मटन-चावल के अलावा शराब भी बांटी गई. उन्होंने इसकी जांच कराने की मांग की।

वही बीजेपी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मटन पार्टी का मामला बहुत गंभीर है। लोग कह रहे हैं कि जिस दिन ललन सिंह ने मुंगेर में मटन पार्टी दी है।उस दिन से मुंगेर शहर से हजारों कुत्ते गायब हो गए हैं।उन्होंने आगे कहा कि हजारों लोगों को पता नहीं किस जानवर का मीट और भात खिलाया गया ।अगर लोगों को गलत चीज खिलाया गया है तो कई बीमारियां फैल सकती है।इसकी जांच होनी चाहिए।

वहीं भाजपा के आरोपो को लेकर राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने कहा कि मुंगेर जिला जदयू अध्यक्ष ने सम्राट चौधरी को नोटिस भेजा है, वह उसका जवाब दें। कानून की प्रक्रिया होती है. उसी के तहत जिला अध्यक्ष ने नोटिस दिया है। जवाब नहीं दिए जाने पर कानूनी कारवाई करने की चेतावनी भी दी है।वही प्रदेश सचिव ने सम्राट चौधरी के खिलाफ मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के यहां मामला दर्ज कराया है।इस मामले की अगली सुनवाई 22 मई को होगी।

Post navigation

तिजोरी में आराम कर रहा दो हजार का नोट अब करेगा बैंक की सैर, उसके बाद चलन से होंगे बाहर
ढाई मिनट के वीडियो में देखिए टी एस बाबा की जिंदादिली!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

MISHRA KI MIRCHI